Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुंठेवारी कानून से अवैध निर्माण होंगे वैध, 25 गांवों की सरकारी भूमि प्राधिकरण को सौंपी जाएगी

Sambhajinagar MRDA Land Transfer: छत्रपति संभाजीनगर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण को 1,022 एकड़ सरकारी भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हुई है। मापन शुल्क जमा होने से काम तेज होगा।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 09, 2026 | 01:10 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Sambhajinagar Urban Development: छत्रपति संभाजीनगर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण को आय का स्थायी स्रोत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से प्रदान की गई 1,022 एकड़ (408 हेक्टेयर) शासकीय भूमि कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। भूमि के मापन के लिए प्राधिकरण के भूमि अभिलेख विभाग के पास 36 लाख रुपए का शुल्क जमा करने से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में अब तेजी आने की प्रबल संभावना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने गत वर्ष मई माह में प्राधिकरण की सीमा क्षेत्र के 25 गांवों की यह भूमि हस्तांतरित करने मंजूरी दी थी। हालांकि, भूमि मापन शुल्क के भुगतान में देरी के चलते यह प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी। अब चूंकि, शुल्क जमा हो गया है इसलिए भूमिअभिलेख विभाग की ओर से मापन कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, तदुपरांत भूमि औपचारिक रूप से प्राधिकरण को सौंपी जाएगी।

महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के कार्यक्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर जिले की 4 तहसीलों के कुल 313 गांव शामिल हैं, शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों का नियोजित और संतुलित विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्राधिकरण की स्थापना की गई है। इन क्षेत्रों में निर्माण कार्य के लिए अकृषक अनुमति और लेआउट स्वीकृति प्राधिकरण से लेने की बाध्यता की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

अलग पद, अलग फीस, लेकिन एक ही प्रश्नपत्र; छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती पर अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी

छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू

भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग

Pulse Polio अभियान; रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में 2 लाख से अधिक नन्हें बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

इस बीच, राज्य सरकार ने हाल ही में प्राधिकरण क्षेत्र में गुंठेवारी कानून लागू करने को भी स्वीकृति दी है। इस निर्णय के चलते क्षेत्र में बने हजारों अनधिकृत निर्माणों को वैधता मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

सरकार की ओर से हस्तांतरित की जा रही भूमि का उपयोग स्वीकृत क्षेत्रीय व विकास योजनाओं के अनुरूप किया जाएगा। समझा जाता है कि प्राधिकरण इस भूमि का उपयोग बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु वित्तीय संसाधन जुटाने के साधन के रूप में कर सकेगा।

विकास कार्यों को मिलेगी गति

भूमि के उपयोग और निस्तारण के लिए प्राधिकरण को अलग नियमावली तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस निर्णय से प्राधिकरण क्षेत्र में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए निधि उपलब्ध होने के साथ ही विकास कार्यों को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें:-जिप-पंस चुनाव में हंगामा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए फर्जी वोटिंग के वीडियो; स्थिति रही तनावपूर्ण

भूमि का तहसील अनुसार विवरण

क्रमांक तहसील गांव क्षेत्रफल (हेक्टेयर)
1 खुलताबाद 1 32
2 संभाजीनगर 3 36
3 गंगापुर 7 99
4 फुलंब्री 14 240
कुल 25 408

 

Sambhajinagar mrda land transfer revenue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2026 | 01:10 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News
  • Urban Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.