एडवांस एक्सपो में MASIA का परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर संभाजीनगर का नाम वैश्विक स्तर पर स्थापित
Sambhajinagar Advance Expo: अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी ‘एडवांस एक्सपो’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्रपति संभाजीनगर की MASIA टीम को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियर्स ने सम्मानित किया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Small Scale Industries: छत्रपति संभाजीनगर मराठवाड़ा एसोसिएशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर अर्थात मासिआ की टीम ने अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी ‘एडवांस एक्सपो में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियर्स की ओर से टीम का विशेष सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में औद्योगिक नवाचार, आधुनिक उत्पादन तकनीक व उद्यमशीलता से जुड़े प्रकल्पों का प्रदर्शन किया गया था।
मासिआ की टीम ने अपने प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण और तकनीकी दक्षता से सभी का ध्यानाकर्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप संस्था को प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
11वीं ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल बजेगा, सोमवार से भर सकेंगे आवेदन का भाग-2, जानें पूरा शेड्यूल
वैश्विक युद्ध के बीच सुरक्षित है भारत की ऊर्जा सप्लाई, देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी के बयान का किया समर्थन
निदा खान की गिरफ्तारी तो कल्पना खरात क्यों बाहर? सुषमा अंधारे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
ये पदाधिकारी ये उपस्थित
इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मासिआ के अध्यक्ष अर्जुन गायकवाड़, उपाध्यक्ष राहुल मेहता, मानद अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने टीम के सदस्यों का अभिनंदन किया, कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. एकनाथ काले, डॉ. अस्मिता जोशी, आरिफ पठान, डॉ. अमर कुलकर्णी, डॉ. धनंजय डोलस आदि उपस्थित रहे।
IIIE ने उद्यमियों के कार्यों को सराहा
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि औद्योगिक नवाचार और तकनीकी कौशल के क्षेत्र में छत्रपति संभाजीनगर निरंतर प्रगति कर रहा है। स्थानीय उद्योगों और संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से शहर को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है।
यह भी पढ़ें:-गुंठेवारी कानून से अवैध निर्माण होंगे वैध, 25 गांवों की सरकारी भूमि प्राधिकरण को सौंपी जाएगी
इसी अवसर पर शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के डॉ.अनिरुद्ध निकुंजे के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में उनके योगदान का सम्मान किया गया, यही नहीं, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य स्वप्निल बोले को पीएचडी उपाधि प्राप्त होने पर विशेष अभिनंदन किया गया। उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे उपक्रमों से क्षेत्र में निवेश, रोजगार व तकनीकी विकास को गति मिलेगी।
