-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Bjp President Nitin Navin Praises Union Budget 2026 Modi Trust
Budget 2026: युवाओं को नौकरी…सेना कोआधुनिक शस्त्र’; नितिन नवीन ने बजट को बताया विकसित भारत का ब्लूप्रिंट
- Written By: मनोज आर्या
Nitin Nabin: नितिन नवीन ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जहां दुनिया आर्थिक संकट से जूझ रही है, वहां हमारी इकोनॉमी तेजी से बढ़ रहा।

नितिन नवीन, (राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीजेपी)
Nitin Nabin On Budget 2026: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक बताते हुए इसकी सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश की जनता के अटूट भरोसे को दर्शाता है, बल्कि 2047 तक भारत को एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने के संकल्प की दिशा में एक निर्णायक कदम भी है।
नितिन नवीन ने रविवार को संसद में पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का सिद्धांत इस बजट के हर पहलू में स्पष्ट रूप से झलकता है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा लगातार नौवीं बार बजट पेश करना केंद्र सरकार की नीतियों में निरंतरता और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह बजट समाज के हर वर्ग—गरीब, किसान, महिला और युवा—की भलाई सुनिश्चित करने वाला है।
मजबूत अर्थव्यवस्था और नियंत्रित महंगाई
भाजपा अध्यक्ष ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जहाँ दुनिया के कई देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था लगभग सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। उनके अनुसार, देश का जीडीपी और जीएसपी लगातार मजबूत हो रहे हैं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार ने महंगाई को प्रभावी ढंग से नियंत्रण में रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
EPFO New Rules: अब जरूरत पड़ने पर PF से निकाल सकेंगे 100% तक रकम! बदल गई लिमिट, सरकार ने दी बड़ी राहत
Yoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Gold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी विकास
नितिन नवीन ने इस बजट को ‘युवा केंद्रित’ करार दिया। उन्होंने विशेष रूप से सेमीकंडक्टर और बायोफार्मा क्षेत्रों के लिए किए गए वित्तीय प्रावधानों का उल्लेख किया। उन्होने कहा कि सेमीकंडक्टर के लिए लगभग ₹400 करोड़ का आवंटन किया गया है। वहीं, बायोफार्मा सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़ की भारी राशि निर्धारित की गई है।
नवीन के अनुसार, यह समर्थन प्रणाली स्पष्ट करती है कि सरकार युवाओं के लिए उच्च तकनीक वाले रोजगार पैदा करने को लेकर कितनी गंभीर है। इसके अतिरिक्त, शिक्षा और बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं को मजबूत करने का इरादा भी बजट में साफ नजर आता है।
ग्राम स्वराज और रक्षा क्षेत्र की मजबूती
बजट में महात्मा गांधी के ‘ग्राम स्वराज’ के दृष्टिकोण को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कुटीर उद्योगों और स्थानीय कारीगरों के लिए किए गए प्रावधानों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वहीं, पर्यटन और सांस्कृतिक केंद्रों का विकास प्रधानमंत्री के भारत को वैश्विक पटल पर स्थापित करने के विजन के साथ मेल खाता है।
यह भी पढ़ें: Budget 2026: हवा में बातें न करें राहुल, आंकड़ों के साथ आएं; बजट पर उठाए सवालों को वित्त मंत्री ने किया खारिज
अंत में, उन्होंने रक्षा क्षेत्र के लिए ₹7.8 लाख करोड़ के प्रावधान और परिवहन क्षेत्र में बजट बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि का आवंटन यह दर्शाता है कि मोदी सरकार देश की सीमाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी। यह बजट समाज के मध्यम वर्ग से लेकर दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक विकास की किरण पहुँचाने वाला है।
Bjp president nitin navin praises union budget 2026 modi trust
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुवेंदु सरकार ने सुहरावर्दी एवेन्यू का बदला नाम, गोपाल मुखर्जी रोड के नाम से जानी जाएगी सड़क
Jun 21, 2026 | 07:21 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बड़ा अपडेट, SIT ने CM योगी को सौंपी प्रारंभिक रिपोर्ट
Jun 21, 2026 | 07:21 PM6 लाख की नौकरी से 2 करोड़ के पैकेज तक पहुंची भारतीय इंजीनियर, बताई करियर ग्रोथ की 5 सबसे जरूरी ट्रिक्स
Jun 21, 2026 | 07:13 PM‘किराया समय पर नहीं देते…’, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के नोटिस के बाद आया जीतू पटवारी का बयान; कही बड़ी बात
Jun 21, 2026 | 07:13 PMनासिक में BAFNA ज्वेलर्स पर बैंक को गुमराह करने का आरोप, फर्जी कागजात दिखाकर TJSB बैंक से लिया करोड़ों का कर्ज
Jun 21, 2026 | 07:12 PMShilpa Shinde Statement: ‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
Jun 21, 2026 | 07:10 PMवाराणसी में ग्रैंड ओपनिंग से पहले रेस्टोरेंट पर टूटा बुलडोजर का कहर, पीडब्ल्यूडी बोला- नुकसान की भरपाई करेंगे
Jun 21, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM














