संभाजीनगर में 1,540 हज यात्रियों को मिला प्रशिक्षण, खिदमाते हुज्जाज कमेटी का 3 हज ट्रेनिंग संपन्न
Sambhajinagar Hajj Training: संभाजीनगर में खिदमाते हुज्जाज कमेटी द्वारा 1,540 आजमीन-ए-हज को प्रशिक्षण दिया गया। हज की विधि, स्वास्थ्य व पहचान प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Sambhajinagar Hajj Preparation: छत्रपति संभाजीनगर खिदमाते हुज्जाज कमेटी की ओर से चालू वर्ष मक्का मदीना जाने वाले जायरीनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में तीसरा प्रशिक्षण सत्र का आयोजन रविवार, 8 फरवरी को शहर में वीआईपी रोड स्थित किलेअर्क में हुआ।
सुबह 9:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चले प्रशिक्षण में 733 पुरुष और 708 महिलाओं इस तरह कुल 1,540 आजमीनों को ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण सत्र में आने वाले आजमीन-ए-हज को पहचान-पत्र जारी किए गए थे। पहचान पत्र के बगैर किसी भी जायरीन को प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहने की अनुमति नहीं दी गई।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत बुड्डीलेन जामा मस्जिद के इमाम व खतीब हाफिज जाकिर की तिलावत-ए-कुरान-ए-पाक से हुई। नात-ए-पाक हाफिज मोहम्मद मुस्तफा ने पेश की।
सम्बंधित ख़बरें
सपना रह गया अधूरा: दिल्ली जा रहे छत्रपति संभाजीनगर के 4 मोबाइल व्यापारियों की सड़क हादसे में गई जान, 2 गंभीर
किडनी बिक्री रैकेट: रोशन कुले किडनी बिक्री केस में बड़ा मोड़, दिल्ली के डॉक्टर ने किया आत्मसमर्पण
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने राज्यपाल से की मुलाकात, आदेश रद्द करने की मांग
इसके बाद खिदमाते हुज्जाज कमेटी के अध्यक्ष व जामिया इस्लामिया काशिफुल-उलूम के मौलाना मुहम्मद नसीमुद्दीन मिफ्ताही ने प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए हज के फजाइल पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन कर उसकी अहमियत बताई। सैयद अरशद इंजीनियर ने हज के पांच दिन से संबंधित मुकम्मल से अवगत कराया। डॉ. मोहंमद रहीमुद्दीन ने मेडिकल स्क्रीनिंग, टीकाकरण, योग्यता प्रमाण-पत्र की जानकारी दी।
खिदमाते कमेटी का आयोजन
प्रशिक्षण में छत्रपति संभाजीनगर जिले के अलावा बुलढाणा, जालना, अहमदनगर, लातूर, बीड, परभणी, उस्मानाबाद, नांदेड़ आदि जिलों के जायरीनों ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर में एमडी ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; दो गिरफ्तार
कार्यक्रम का संचालन अफसर अली बंग व अब्दुल बारी पटेल ने किया, प्रशिक्षण सफल बनाने के लिए खिदमाते हुज्जाज कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मिर्जा रफत बेग, हज हाउस के प्रशासकीय अधिकारी अब्दुल बारी पटेल, मोहम्मद जकीउद्दीन सिद्दीकी, उपाध्यक्ष सैयद अजीज कुरैशी, डॉ. रहीमुद्दीन, मिर्जा अफसर बेग, कार्यकारी सदस्य नूरुद्दीन अंसारी आदि ने परिश्रम किए।
