Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर: विवाह समारोह में रिश्तेदारों ने दिया घटना को अंजाम, 9 लाख रुपए के जेवरात चुराए

Chhatrapati Sambhajinagar News: मछली खड़क में विवाह समारोह के दौरान घर से 9.07 लाख के जेवरात चोरी हो गए। चाबी लेकर घर गए पुणे के रिश्तेदार दंपति पर शक जताते हुए सिटी चौक पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Mar 07, 2026 | 04:33 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Marriage Ceremony Theft Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर विवाह समारोह के दौरान घर की अलमारी से 9 लाख, 7,000 रुपए से अधिक रुपए मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। यह दुस्साहसपूर्ण चोरी की घटना 26 फरवरी की दोपहर 2.30 से 4.30 बजे के बीच मछली खड़क में हुई। घर की चाबी लेकर जाने वाले दंपति निखिल राजेंद्र टिकार व वर्षों टिकार (दोनों निवासी धनकवड़ी, पुणे) पर चोरी का शक जताया गया है।

उनके खिलाफ सिटी चौक पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस निरीक्षक निर्मला परदेशी ने कहा कि मछली खड़क क्षेत्र निवासी मनोज बोंबले (34) ने फरियाद दर्ज कराई कि 26 फरवरी को उनके रिश्तेदार का विवाह समारोह होने से घर पर बड़ी संख्या में अतिथि आए थे। परिवार के सदस्य विवाह के लिए दोपहर 1 बजे गारखेड़ा क्षेत्र स्थित मोदक होटल में गए।

रिश्तेदार निखिल टिकार बोंबले के पिता से मिला व कहा कि उसकी पत्नी वर्षा की तबियत खराब है व आराम के लिए घर की चाबी देने की विनती की। पिता से चाबी लेकर टिकार दंपति दोपहर में 2.30 बजे घर में गए। 4.30 बजे चाबी जिस दुकान से ली गई थी, वहां देकर विवाह स्थल पर आए। पीआई परदेशी ने कहा कि 3 मार्च को बोंबले की दादी के ऑपरेशन के बाद मंगलसूत्र लेने उनकी मां प्रमिला बोंबले ने अलमारी खोलकर देखी, तो वह गायब था।

सम्बंधित ख़बरें

ढोंगी बाबा अशोक खरात वीडियो मामला: साइबर पुलिस ने ब्लॉक किए 74 टेलीग्राम ग्रुप, विदेशों तक जुड़े हैं तार

शादी के दबाव से बचने के लिए महिला की हत्या, 2 महीने बाद खुला पनवेल के अधजले शव कांड का राज, आरोपी गिरफ्तार

ड्रोन कंपनी में 15% मासिक रिटर्न का झांसा: छत्रपति संभाजीनगर में पूर्व सैनिक से 2 करोड़ की ठगी का मामला उजागर

PM आवास योजना (शहरी): छत्रपति संभाजीनगर में 11,120 घरों के लिए लाभार्थियों को 10% राशि जमा करने का अंतिम मौका

ये भी पढ़ें :- जालना में सीवेज ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट अधूरा, कुंडलिका नदी में खुले पाइप व गहरे गड्डों से बढ़ रहा है खतरा

प्रकरण की जांच में जुटी सिटी चौक की पुलिस

अलमारी के अन्य जेवरात भी गायब थे। इनमें प्रमुख रूप से 7 लाख रुपये मूल्य के 100 ग्राम वजनी सोने के बिस्कुट, 70,000 रुपए मूल्य की 10 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी, 50,000 रुपए का सोने की मणिपोत, 30,000 रुपए के कान के जेवरात, 50,000 रुपए के 300 ग्राम वजनी चांदी का टुकड़ा व 7,000 रुपए का एक सोने का टॉप्स आदि 9 लाख, 7,000 रुपए के जेवरात शामिल है। प्रकरण की जांच सिटी  पुलिस थाने के उपनिरीक्षक राठौड़ कर रहे हैं।

Sambhajinagar gold theft relatives accused machhli khadak marriage ceremony

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 07, 2026 | 04:33 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Chhatrapati Sambhajinagar Crime
  • Chhatrapati Sambhajinagar Police
  • Crime News
  • Maharashtra Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.