फर्जी अधिकारी बनकर घूम रही कल्पना भागवत गिरफ्तार, ATS-IB भी जांच में शामिल
Sambhajinagar में फर्जी वरिष्ठ अधिकारी बनकर घूम रही कल्पना भागवत की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ। होटल से फर्जी दस्तावेज, VIP पास और कई संदिग्ध पहचान पत्र बरामद हुए; ATS–IB जांच में शामिल।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर (सौ. सोशल मीडिया )
Kalpana Bhagwat News: वरिष्ठ अधिकारी होने का झूठा आवरण बनाकर घूमने वाली कल्पना भागवत की गिरफ्तारी के बाद मामला बेहद गंभीर मोड़ पर पहुँच गया है। सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में अब ATS, IB सहित प्रभारी पुलिस आयुक्त वीरेन्द्र मिश्र ने भी जांच की प्राथमिक जानकारी हासिल की है।
शहर के एक पंच सितारा होटल में लंबे समय से ठहरने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अचानक छापा मारा। कमरे की तलाशी में कई बैग, कपड़े, फर्जी दस्तावेज, पहचान पत्र और विभिन्न प्रकार के पास बरामद हुए, जिन्हें देखकर पुलिस भी दंग रह गई।
जांच में सामने आया कि उसके पास कई नामों पर तैयार किए गए फर्जी पहचान पत्र, कुछ अधिकारियों के नाम पर बनाए कागजात, और राजनीतिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रयुक्त विशेष पास बड़ी संख्या में मिले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
संभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
संभाजीनगर: मानसून आपदा से निपटने के लिए मनपा की तैयारी तेज; स्मार्ट सिटी में खुलेगा 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
यह सामग्री किस उद्देश्य से जुटाई गई थी, यह अब भी पुलिस के लिए जांच की पहेली बनी हुई है। पुलिस अब उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है जिसने कल्पना को फर्जी IAS प्रमागपत्र तथा आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उपलब्ध कराए। साथ ही उसके अफगानिस्तान में रहने वाले मित्र से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar में रिक्शा चालान मुहिम, 797 चालान, ₹9.66 लाख जुर्माना व 27 वाहन जब्त
वीआईपी नंबरों की सूची
देश के कई नामी नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के फोन में मिले, जिनमें से कई Al तकनीक से तैयार किए गए होने की पुष्टि जाच में हुई है। उसके फोन में कई VIP और उच्चाधिकारियों के मोबाइल नंबर भी पाप गए हैं पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन नंबरों को उसने किस उद्देश्य से इकट्ठा किया, क्या इनका गैर-उपयोग किया गया, और फर्जी पहचान के सहारे वह किन-किन कार्यक्रमों में घुसपैठ कर चुकी है।
