संभाजीनगर के विकास को रफ्तार देने की मांग: रिंग रोड और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर सीएसएन फर्स्ट ने उठाई मांग
Sambhajinagar Ring Road Project: CSN फर्स्ट के प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण मंत्री भोसले से मुलाकात कर रिंग रोड नेटवर्क व पुणे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को तेजी से पूरा करने की मांग की।
- Written By: अंकिता पटेल
रिंग रोड नेटवर्क, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Ring Road Infrastructure Development: छत्रपति संभाजीनगर में सीएसएन फर्स्ट के प्रतिनिधिमंडल ने दौरे पर आए राज्य के लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले से शिष्टाचार मुलाकात कर शहर के दीर्घकालीन बुनियादी विकास को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की। शहर के चारों ओर व्यापक व सक्षम रिंग रोड नेटवर्क विकसित करने पर मी चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रस्तावित छत्रपति संभाजीनगर-पुणे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना मराठवाड़ा को पुणे व पश्चिम महाराष्ट्र से तेज व बेहतर संपर्क प्रदान करेगी। इसे देखते हुए इसके कार्य में तेजी लाने की मांग की, ताकि उद्योग, पर्यटन व निवेश को बड़ी गति मिलेगी।
फ्लाईओवर का शेंद्रा तक किया जाएगा विस्तार
संगठन के अध्यक्ष रीतेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राम भोगले, ऋषि बागला की मौजूदगी में शहर के भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क व यातायात परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया, यातायात समस्या के समाधान के लिए शैद्रा वालूज ओवरब्रिज परियोजना को शीघ्र मंजूरी देकर कार्य शुरू करने, फ्लाईओवर को केवल चिकलथाना क्षेत्र तक सीमित न रखते हुए शौद्रा तक विस्तारित करने भेद्रा, बिडकीन, वालूज व चिकलथाना औद्योगिक क्षेत्रों के बीच रोजाना भारी यातायात को देखते हुए मजबूत कनेक्टिविटी की जरूरत पर जोर दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
होटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
मुंबई में मोर नाचा किसने देखा? अचानक रोड पर घूमने लगे मोर, VIDEO देख नेटिजन्स बोले- ये माया नगरी की माया है
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
प्यार, धोखा, साजिश और 400 फीट गहरी खाई की खौफनाक दास्तान, जानें केतन अग्रवाल हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर MIM नगरसेवक मतीन पटेल पर मनपा की कार्रवाई: अवैध निर्माण मामले में नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
सीएसएन दुष्यत पाटील, प्रसाद कोकिल, अशोक काले, अनिल पाटील, सचिन मुले व भाजपा शहराध्यक्ष किशोर शितोले ने मंत्री भोसले से कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी, औद्योगिक विस्तार व नए आवासीय क्षेत्रों को देखते हुए आगामी 25 वर्षों की जरूरतों के अनुसार सड़क नेटवर्क की योजना बनाना जरूरी है। शहर व औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण, आंतरिक सड़को को मजबूत करने, लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी बढ़ाने व भविष्य के निवेश के अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
