-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Mim Corporator Mateen Patel Illegal Construction Notice Chhatrapati Sambhajinagar
संभाजीनगर MIM नगरसेवक मतीन पटेल पर मनपा की कार्रवाई: अवैध निर्माण मामले में नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब
- Written By: अंकिता पटेल
Sambhajinagar Municipal Corporation: संभाजीनगर में एमआईएम नगरसेवक मतीन पटेल को अवैध निर्माण मामले में मनपा ने नोटिस जारी किया है। 3 दिन में जवाब नहीं देने पर तोड़क कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अवैध निर्माण मामला, मतीन पटेल,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Municipal Action Illegal Construction Case: छत्रपति संभाजीनगर मनपा अतिक्रमण विभाग ने प्रभाग क्रमांक 9 के एमआईएम नगरसेवक मतीन पटेल के खिलाफ अवैध निर्माण मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने 3 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश देते हुए नोटिस जारी की है। साथ हो संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निर्माण ध्वस्त करने की चेतावनी भी दी गई है। मनपा के भवन निरीक्षकों ने स्थल निरीक्षण के बाद संबंधित निर्माण को नियम विरुद्ध पाया।
इसके बाद महापौर समीर राजुरकर के निर्देश व आयुक्त अमोल येडगे के आदेश पर अतिक्रमण विभाग ने कार्रवाई शुरू की, अवैध रूप से पक्की दुकानों का निर्माण: जानकारी के अनुसार, नारेगांव क्षेत्र स्थित बिस्मिल्ला कॉलोनी में मतीन पटेल ने बिना अनुमति निर्माण किए जाने का मामला सामने आया, बताया गया कि करीब 10 बाय 10 फीट क्षेत्र में पक्की दुकानों का निर्माण कर उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।
इसके अलावा 30 बाय 30 फुट क्षेत्र में आवासीय भवन बनाकर वहां निवास भी शुरू कर दिया गया है। मनपा ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया तो संबंधित निर्माण पर सीधे तोड़क कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण का असर मतीन के नगरसेवक पद पर भी पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
गिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
अच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
पोस्टर पर मचा सियासी बवाल
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी के प्रस्तावित दौरे से पहले शहरभर में लगाए गए स्वागत बैनरो व पौस्टरों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। इनमें नगरसेवक मतीन पटेल की तस्वीर दिखाई देने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के लिए शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों व सभा स्थल के आसपास बड़े पैमाने पर बैनर लगाए गए हैं। इन बैनरों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, स्थानीथ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मतीन पटेल की तस्वीर भी प्रमुखता से लगाई गई है।
ओवेसी के दौरे को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है। ऐसे में इस बैनर विवाद ने चर्चाओं को और हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर भी इन पोस्टरों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिस पर समर्थक और विरोधी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
जिस घर में छिपी थी निदा खान उस पर चस्पा नोटिस
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि नाशिक मामले में जांच के घेरे में आए नगरसेवक की तस्वीर आधिकारिक स्वागत बैनरी पर लगाए जाने से पार्टी का क्या संदेश है। ओग्रेसी के दौरे से पहले यह मामला शहर की राजनीति में नया मुद्दा बनता नजर आ रहा है। नाशिक के चर्चित कथित कॉर्पोरेट सिहाद प्रकरण की आरोपी निदा खान को शरण देने के आरोपों के बीच एमआईएम नगरसेवक मतीन पटेल की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है। जिस घर में निदा खान छिपी हुई मिली थी।
उस घर पर अब मनपा की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में मनपा ने संबंधित भवन पर नौटिस भी चस्पा कर दी है। बताया जा रहा है कि नाशिक पुलिस को लंबे समय तक चकमा देने वाली निदा को छियाने में मतीन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका होने का आरोप लगाया गया है।
पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के करीबी हैं पटेल
मतीन पिछले 10 से 12 वर्षों से एमआईएम से जुड़े हुए है व उन्हें पूर्व सांसद इम्तियाज जलील का करीबी माना जाता है। निदा की गिरफ्तारी के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है।
यह भी पढ़ें:-असम में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे हिमंत बिस्वा सरमा, 12 मई को लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल
भाजपा विधायक गोपचंद पडलकर ने आरोप लगाया कि निदा की शरण देना बड़ा षड्यंत्र हो सकता है, वहीं भाजपा विधायक नितेश राणे ने एमआईएम पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस प्रकरण के जरिए राज्य को एक विशेष विचारधारा की ओर ले जाने की कोशिश की जा रही है।
Mim corporator mateen patel illegal construction notice chhatrapati sambhajinagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













