Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बिना परमिट चल रही रैपिडो बाइक टैक्सी पर कार्रवाई तेज, छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ी आरटीओ कि सख्ती

Sambhajinagar Rapido Bike Taxi: छत्रपति संभाजीनगर में बिना परमिट चल रही Rapido बाइक टैक्सी पर आरटीओ की कार्रवाई तेज, रिक्शा चालकों ने भी विरोध शुरू किया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Apr 04, 2026 | 11:01 AM

Sambhajinagar Illegal Transport( Source: Social Media )

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar Illegal Transport: छत्रपति संभाजीनगर शहर में बिना अनुमति संचालित हो रही ‘रैपिडो’ बाइक टैक्सी सेवा के खिलाफ अब दोतरफा कार्रवाई तेज हो गई है।

एक ओर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक टैक्सी चालकों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर रिक्शा चालक भी सड़क पर ऐसे वाहनों को रोककर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर में बिना वैध परमिट के बाइक टैक्सी सेवा चलाने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ आरटीओ विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि और आंधी से उड़ी मकानों की छतें, विरूल-आर्वी मार्ग घंटों रहा जाम

BMC Schools में ‘मनाचे श्लोक’ लागू करने का प्रस्ताव, समर्थन और विरोध आमने-सामने

50 खोके..एकदम ओके! अकोला महानगरपालिका में मचा बवाल, बिना प्रस्ताव 16 पार्षदों के निलंबन पर उठा सवाल

मनपा के फैसले पर सियासी घमासान, बाजार बंदी के खिलाफ सांसद का विरोध; किसानों-व्यापारियों पर असर की चेतावनी

आरटीओ विभाग के अनुसार मार्च महीने में ‘रैपिडों से जुड़ी दो बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन मामलों में कुल 50 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इसके साथ ही संबंधित वाहनों को सात दिनों के लिए निलंबित भी किया गया।

रिक्शा चालकों के रोजगार पर पड़ा असर

शहर के रिक्शा बालक संघ ने भी इस सेवा का विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि बिना अनुमति संचालित हो रही बाइक टैक्सी सेवा से रिक्शा चालकों के रोजगार पर असर पड़ रहा है।

इसी कारण कई स्थानों पर रिक्शा चालकों द्वारा संदिग्ध बाइक टैक्सी चालकों को रोककर प्रशासन को सूचना दी जा रही है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विजय काले ने बताया कि चिना वैध परमिट के बाइक टैक्सी सेवा संचालित करना पूरी तरह अवैध है।

यह भी पढ़ें:-मनपा के फैसले पर सियासी घमासान, बाजार बंदी के खिलाफ सांसद का विरोध; किसानों-व्यापारियों पर असर की चेतावनी

ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी स्थान पर अवैध रूप से बाइक टैक्सी सेवा संचालित होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना परिवहन विभाग को दें, ताकि संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा सकें।

Rapido bike taxi action rto sambhajinagar illegal operations 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 04, 2026 | 11:01 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Rapido
  • RTO officer

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.