Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राज ठाकरे को औरंगाबाद में भाषण देना पड़ा महंगा, केस दर्ज

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: May 03, 2022 | 04:14 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद : बीते रविवार की शाम मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे (MNS Supremo Raj Thackeray) ने शहर में एक जनसभा (Public Meeting) को संबोधित करते हुए मस्जिदों (Mosques) पर लगे लाउडस्पीकर (Loudspeakers) तीन दिन में हटाने के लिए राज्य सरकार (State Government) को अल्टिमेटम देने के साथ ही दिए गए भड़काऊ भाषण ( Inflammatory Speeches) को लेकर शहर के सिटी चौक थाना में विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने राज ठाकरे के अलावा जनसभा आयोजकों पर भी मामला दर्ज किया है। 

इस तरह के मामले पूरे देश में दर्ज़ होते हैं। ऐसे भड़काऊ भाषणों पर इस प्रकार के एक्शन हो जाते हैं। इसमें बड़ी बात क्या है। …. महाराष्ट्र में बाहर से लोगों को यहां लाकर दंगे भड़काने की कोशिश चल रही है: मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर दर्ज़ हुए मामले पर शिवसेना के नेता संजय राऊत, मुंबई pic.twitter.com/0MQnAW7QXR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 3, 2022

शर्तों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

रविवार की देर शाम मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे की शहर के मराठवाडा सांस्कृतिक मंडल पर एक जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा के आयोजन के लिए शहर पुलिस प्रशासन (City Police Administration) द्वारा 16 शर्तें रखी गयी थी। शर्तों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई (Legal Action) करने चेतावनी भी मनसे नेताओं (MNS Leaders) को दी गई थी। उन शर्तो में कई  शर्तोे का उल्लघंन राज ठाकरे और जनसभा आयोजकों द्वारा किया गया। राज ठाकरे ने अपने भाषण में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाने को लेकर सरकार को चेतावनी देने के साथ ही लाउडस्पीकर न हटाने पर राज्य में कानून व्यवस्था बिगाडऩे की धमकी दी थी। राज ठाकरे के सभा के बाद शहर के सभी आला पुलिस अधिकारी और विविध जांच एजेंसिंया ने उनके भाषण का डेटा जमा किया। उसके बाद पुलिस ने तत्काल जनसभा में पुलिस द्वारा डाली गई किन शर्तों का उल्लघंन किया गया, उसकी एक रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट तत्काल गृह मंत्रालय को भेजी गई। गृह मंत्रालय (Home Ministry) से आदेश मिलते ही शहर पुलिस प्रशासन ने मंगलवार की दोपहर सिटी चौक थाना में राज ठाकरे और जनसभा के आयोजकों पर धारा 116,117,153 भारतीय दंड संहित 1973 सुधारित 31 जुलाई 2017 के तहत मामला दर्ज किया। इसको लेकर सिटी चौक थाने में तैनात पीएसआई गजानन इंगले ने शिकायत दी। इसी शिकायत पर राज ठाकरे और  जनसभा के आयोजकों पर मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच सिटी चौक थाना के पीआई अशोक गिरी कर रहे है। 

Raj thackeray had to give speech in aurangabad expensive case registered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2022 | 04:14 PM

Topics:  

  • Aurangabad
  • MNS Leaders
  • MNS Supremo Raj Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

दही हांडी का न्यौता ठुकराकर बोले राज ठाकरे – ‘मैं तो सिर्फ मटन हांडी का निमंत्रण स्वीकार करता हूं’

2

रिक्शे में जा घुसी मेट्रो पुल से गिरी लोहे की छड़, चालक गंभीर घायल, MNS ने किया चक्काजाम

3

राज ठाकरे ने फिर उठाया मराठी बनाम बाहरी का मुद्दा, कहा-कोई जमीन खरीदने आए तो…

4

मनपा चुनाव के लिए राज ठाकरे ने कसी कमर, नियुक्त किए MNS के 8 विभाग प्रमुख

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.