Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योग, प्राणायाम और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अनोखा मेल,क्यों खास है ‘हर मास एक उपवास’आधारित यह महाआयोजन?

Sambhajinagar: दिल्ली के भारत मंडपम में 12-13 दिसंबर को अंतर्मना ट्रस्ट व पतंजलि योगपीठ द्वारा विश्वस्तरीय जनमंगल महोत्सव होगा, आचार्य प्रसन्न सागर व बाबा रामदेव सहित प्रतिष्ठित हस्तियां होंगी शामिल।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Dec 12, 2025 | 03:28 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Patanjali Yogpeeth Hindi News: छत्रपति संभाजीनगर ‘हर मास एक उपवास’ पर आधारित अंतर्मना धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट तथा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में भारत मंडपम, नई दिल्ली में द्विदिवसीय 12-13 दिसंबर को विश्वस्तरीय जनमंगल महोत्सव का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।

यह अद्भुत महोत्सव तपस्वी सम्राट, साधना महोदधि, अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के सानिध्य एवं संरक्षण में किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से विश्व विख्यात योग ऋषि बाबा रामदेव भी अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।

यह कार्यक्रम बनेगा आध्यात्मिक अनुभूतियों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का अद्भुत संगम। कार्यक्रम को दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। पहले दिन 12 दिसंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ इस युग के महावीर महा मुनि प्रसन्न सागर महाराज तथा बाबा रामदेव के सानिध्य में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के आतिथ्य में होगा।

सम्बंधित ख़बरें

सिवेज ट्रीटमेंट की फर्जी कंपनी में ठाणे मनपा का करोड़ों रुपया, गलत तरीके से बिलों की वसूली

भंडारा में संदिग्ध कार से धारदार चाकू बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

गोंडपिपरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से भिड़ी बाइक, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

इमारतों की ओसी पर सरकार का फैसला, सर्वे के बाद रहिवासियों को मिलेंगी नियमित पानी व अन्य सुविधाएं

जिसमें केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भूपेंद्र यादव, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सहित तमाम अन्य संत और सिद्ध विभूतियां विशिष्ट अतिथियों के रूप में शामिल रहेंगे। दूसरे दिन योग और प्राणायाम पर विशेष विमर्श होगा। सिंह निष्क्रीड़ित व्रत का फल; इस व्रत के फलस्वरूप मनुष्य वज्र ऋषभ नाराच संहनन का धारक, अनन्तवीर्य से सम्पन्न, सिंह के समान निर्भय और अणिमा आदि गुणों से युक्त होता हुआ शीघ्र ही सिद्ध हो जाता है।

व्रतों के महत्व पर चिंतन

भगवान महावीर के जीव ‘नन्दन’ मुनिराज के भाव में कनकावली, रत्नावली, मुक्तावली और सिंह निष्क्रीड़ित आदि अनेकों व्रतों का अनुष्ठान किया था। उसी प्रकार भगवान के नेमिनाथ के जीव ने भी तीर्थंकर से तृतीय भव पूर्व ‘सुप्रतिष्ठ’ मुनिराज की अवस्था में इन कनकावली आदि अनेकों व्रतों का अनुष्ठान किया था और आज तक बहुत से महापुरुष इन व्रतों का अनुष्ठान करते रहे हैं भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण के 2600 वर्षों के बाद सम्मेद शिखर जी की स्वर्णभद्र कूट की पावन भूमि पर 557 दिन की सिंह निष्क्रीड़ित व्रत की कठोरतम अखण्ड मौन एकान्तवास की महासाधना करने वाले अन्तर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज के सानिध्य में व्रत के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Sambhajinagar: मनपा चुनाव की तैयारी तेज, क्षेत्रवार और बूथवार समितियां गठित, शिंदे ने दिए निर्देश

जनमंगल महोत्सव का केन्द्रीय विषय भी इसलिए हर मास एक उपवास रखा गया है ताकि उपवास का हमारे भौतिक आध्यात्मिक जीवन पर जो प्रभाव पड़ता है उस पर गहराई से चिंतन हो, जिसका लाभ सभी को मिले।

हर मास एक उपवास के महत्व पर होंगे अंतर्मना के प्रवचन

तपाचार्य अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ने सबसे कठिन उत्कृष्ट सिंह निष्क्रीडित व्रत सम्पन्न कर इतिहास रच दिया हैं। उन्होंने ये घनघोर तपस्या जनकल्याण के लिए की है। गौरतलब है कि अंतर्मना ने उत्कृष्ट सिंह निष्क्रीड़ित व्रत 557 दिन की अखण्ड मौन व्रत साधना की है जिसमें 496 उपवास और मात्र 61 पारणाएं शामिल हैं।

Prasann sagar maharaj baba ramdev program patanjali yogpeeth

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 12, 2025 | 03:28 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Spiritual

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.