PNG Gas पाइपलाइन परियोजना का काम पूरा, छत्रपति संभाजीनगर में 20 दिसंबर तक शुरु होगी आपूर्ति
Chhatrapati Sambhajinagar: 20 दिसंबर तक शहर के घरों सहित औद्योगिक क्षेत्रों में पीएनजी गैस की आपूर्ति शुरू होगी। श्रीगोंदा से छत्रपति संभाजीनगर तक बिछाई गई गैस पाइपलाइन परियोजना का काम पूरा हुआ।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar: श्रीगोंदा से छत्रपति संभाजीनगर तक बिछाई गई पीएनजी गैस पाइपलाइन परियोजना का काम पूर्ण हो चुका है और केंद्रीय पेट्रोलियम सुरक्षा संगठन का “ना हरकत प्रमाणपत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को मिलने की संभावना है। इसके बाद 20 दिसंबर तक शहर के घरों सहित औद्योगिक क्षेत्रों में पीएनजी गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
हाल ही में राज्यसभा सांसद डॉ. भागवत कराड़ की उपस्थिति में बीपीसीएल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राहुल टंडन की नेतृत्व वाले सभी संबंधित विभागों की बैठक संपन्न हुई, इस बैठक में महाराष्ट्र हेड मिलिंद लभाने, प्रादेशिक प्रबंधक मनोज जाधव, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त रणजीत पाटील, एमआईडीसी के प्रादेशिक अधिकारी अमित भामरे, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनिकेत कुलकर्णी, मराठवाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष उत्सव माछर और सीएमआय के सचिव अथर्व राज नंदावत उपस्थित थे।
मुख्य पाइपलाइन और परियोजना का विस्तार
डॉ. भागवत कराड की पहल पर बीपीसीएल की पहल से बीपीसीएल के दहेज-विशाखापट्टनम मुख्य पाइपलाइन से श्रीगोंदा में कनेक्शन लेकर छत्रपति संभाजीनगर, वालुज और शेंद्रा मार्ग पर लगभग 250 किमी लंबी मुख्य पाइपलाइन बिछाई गई है। यह पाइपलाइन 24 इंच डायमीटर की स्टील बॉडी वाली है। छत्रपति संभाजीनगर मनपा क्षेत्र के झोन 7, 8 और 9 अंतर्गत गारखेडा, गजानन महाराज मंदिर क्षेत्र, ज्योति नगर, बंसीलाल नगर, प्रतापनगर और बीड बायपास क्षेत्र में लगभग 120 किमी आंतरिक पाइपलाइन बिछाई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या ठाकरे ब्रदर्स के हाथ मिलाने से बदलेगी महाराष्ट्र की हवा? जानें शिवसेना यूबीटी की वापसी का मास्टरप्लान
दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में संभाजीनगर में भारी बवाल, क्रांति चौक पर गूंजे सरकार विरोधी नारे
आषाढ़ी एकादशी से पहले FDA की चेतावनी, दुकानदार सिर्फ पैकबंद भगर ही बेचें, हिंगोली में FDA की सख्ती
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
यह भी पढ़ें:-छत्रपति संभाजीनगर में फर्जी नंबर से बसें बेचने की कोशिश, क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा
इसका व्यास 90 मिमी, 60 मिमी और 32 मिमी है, जिसके माध्यम से घरेलू पीएनजी सप्लाई की जाएगी। शहर में एक लाख पीएनजी गैस मीटर लगाए जा चुके है। वालूज औद्योगिक क्षेत्र में भी 120 किमी आंतरिक लाइन पूरी हो चुकी है और प्रारंभिक चरण में तीन बड़े उद्योगों को सप्लाई दी जाएगी।
चरणों में की जाएगी शुरू
पहला चरण में श्रीगोंदा-वालुज पाइपलाइन में गैस चार्ज कर घरेलू और औद्योगिक कनेक्शन शुरू दूसरे चरण में मै वालुज-शेंद्रा तक गैस आपूर्ति शुरू की जाएगी। केंद्र सरकार की City Gas Distribution (CGD) परियोजना के तहत बीपीसीएल द्वारा लगभग ₹4,500 करोड़ की लागत से मुख्य और आंतरिक पाइपलाइन नेटवर्क विकसित किया गया है।
पहले चरण में 10,000 घरेलू कनेक्शन और प्रमुख उद्योगों को सप्लाई दी जाएगी। पीएनजी गैस स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल विकल्प है। यह एलपीजी सिलेंडर की तुलना में अधिक किफायती भी है।
