Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नायगांव में अवैध रेत उत्खनन का भंडाफोड़, 12.22 लाख रुपये का माल जब्त

Naigaon Godavari River: पुलिस ने पैठण तालुका के नायगांव में गोदावरी नदी में चल रही गैर-कानूनी रेत तस्करी पर छापा मारा है, 12.22 लाख रुपये का कीमती सामान जब्त किया है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 27, 2026 | 06:21 PM

sand smuggling police action (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Paithan Illegal Sand Mining: पैठण तालुका के नायगांव क्षेत्र में गोदावरी नदी के किनारे से हर रात बड़े पैमाने पर चल रही अवैध रेत तस्करी के खिलाफ पैठण पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 12,22,050 रुपये का माल जब्त किया है। इस मामले में चार रेत तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से नायगांव क्षेत्र में गोदावरी नदी के किनारे रात के समय बड़े पैमाने पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा था। इस गैरकानूनी रेत तस्करी के कारण नदी किनारे स्थित किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है, साथ ही पीने के पानी की पाइपलाइन टूटने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए पैठण पुलिस ने विशेष कार्रवाई अभियान शुरू किया।

अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन

उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुनील पाटिल और पुलिस निरीक्षक महादेव गोमारे के मार्गदर्शन में पैठण पुलिस दल ने 26 जनवरी को नायगांव स्थित गोदावरी नदी के किनारे अचानक छापा मारा। इस दौरान गौतम करभारी बल्लाल (निवासी चाणकवाड़ी), हनुमान सदाशिव गिरगे (निवासी नायगांव), गणेश सदाशिव गिरगे (निवासी वडवली) और तीर्थराज सीताराम गिरगे (निवासी नायगांव) को तीन ट्रैक्टरों में मशीन लगाकर अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

सम्बंधित ख़बरें

छत्रपति संभाजीनगर: जायकवाडी में लबालब पानी, सिंचाई,पेयजल,उद्योग के लिए राहत; शिरसाट ने दिए नियोजन के निर्देश

Roblox पर दोस्ती, फिर धमकी और ब्लैकमेल, संभाजीनगर की 14 वर्षीय छात्रा को अश्लील तस्वीरों के लिए किया मजबूर

महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना

मराठवाड़ा बनेगा नया ग्रोथ हब! CMIA ने नीति आयोग को सौंपा ₹1 लाख करोड़ का रोडमैप, जानें पूरा मास्टरप्लान

ये भी पढ़े: गंगापुर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 85 की जांच, 27 मरीजों में मोतियाबिंद

12.22 लाख रुपये का माल जब्त

पुलिस टीम ने मौके पर पंचनामा कर तीन ट्रैक्टर, रेत उत्खनन में प्रयुक्त एक यारी मशीन तथा रेत परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक छोटी गाड़ी जब्त की है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 12,22,050 रुपये बताई जा रही है। इस मामले की आगे की जांच पुलिस जमादार राजेश अटोले कर रहे हैं।

Paithan naigaon illegal sand mining godavari police action

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2026 | 06:21 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Illegal Sand Mining

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.