नई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
Sambhajinagar Water Supply Project: छत्रपति संभाजीनगर में नई जलापूर्ति योजना के तहत 12 जून से 200 एमएलडी पानी आपूर्ति की तैयारी तेज हो गई है। हाई कोर्ट निर्देशों के बाद पंपिंग शुरू हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
संभाजीनगर पानी संकट,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Water Supply: छत्रपति संभाजीनगर नई जलापूर्ति योजना के तहत शहर को 12 जून से प्रतिदिन 200 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने की दिशा में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण और जीवीपीआर कंपनी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुंबई उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद सोमबार से जैकवेल से पंपिंग शुरू कर दी गई। इसके साथ ही मुख्य जलवाहिनी की सफाई तथा स्कोअर वाल्व और बटरफ्लाई वाल्व की जांच का कार्य भी पूरा किया गया। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के अनुसार मंगलवार, 12 मई को नक्षत्र वाड़ी स्थित जल शुद्धिकरण केंद्र में पानी पहुंचाया जाएगा।
उच्च न्यायालय ने पहले चरण में 12 जून से शहर को 200 एमएलडी पानी आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक योजना के अनुसार 9 मई से पंपिंग शुरू होना था, लेकिन स्कोर वाल्व और बटरफ्लाई वाल्व की मरम्मत कार्य के कारण इसमें देरी हुई।
सोमवार सुबह 9 बजे एक पंप के माध्यम से जैकवेल से पानी उठाना शुरू किया गया। इसकी क्षमता 45 लाख लीटर प्रति घंटा बताई गई है। दोपहर में दूसरा पंप भी चालू कर दिया गया, जिससे समान क्षमता से पानी की आपूर्ति शुरू हुई।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में सामान्य से 72% कम बारिश, खरीफ बुआई पर संकट, किसान अच्छी वर्षा का कर रहे इंतजार
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग से योगेश मालवीय ने सूखे बोरवेल को दिया नया जीवन, मेलघाट बना प्रेरणा
नवी मुंबई में सिडको का बड़ा एक्शन, नेरुल और करंजडे में बुलडोजर चलाकर 600 वर्गमीटर का अवैध निर्माण ध्वस्त
करडी गांव में तनस के ढेर में भीषण आग, 6 किसानों का पशु चारा जलकर राख
साइफन प्रणाली में किया गया है सुधार
जायकवाडी बांध में जलस्तर तेजी से घटने के कारण साइफन प्रणाली में तकनीकी सुधार किए गए हैं। साइफन पाइप को दो मीटर नीचे उतारा गया है, जिससे पानी उठाने में आसानी होगी। जायकवाडी से नक्षत्र वाड़ी तक बिछाई गई 38 किलोमीटर लंबी और 2500 मिमी व्यास वाली मुख्य पाइपलाइन की सफाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में आजीविका पर संकट? फुटपाथ दुकानदारों का मनपा पर हमला, ‘संविधान विरोधी’ कार्रवाई का आरोप
इसके साथ स्कोअर और बटरफ्लाई वाल्व की जांच भी चरणबद्ध तरीके से की गई। जल शुद्धिकरण केंद्र में पानी पहुंचाने के बाद सात दिनों तक परीक्षण प्रक्रिया चलेगी। इसमें पानी की गुणवत्ता जांच, ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी की मात्रा तय करना तथा अन्य तकनीकी कार्य शामिल होंगे। सभी परीक्षण पूरे होने और प्रमाणन मिलने के बाद 22 मई से एमबीआर में पानी भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
