Chhatrapati Sambhajinagar में कचरा प्रबंधन का नया युग, 490 वाहनों से घर-घर कलेक्शन; नई व्यवस्था लागू

Sambhajinagar Waste Collection System: संभाजीनगर में नई कचरा संग्रहण व्यवस्था शुरू हुई। 490 वाहनों से घर-घर कचरा उठाव और ट्रांसफर स्टेशनों के जरिए शहर में स्वच्छता प्रबंधन को नई गति मिली।
A New Era of Waste Management in Chhatrapati Sambhajinagar: Door-to-Door Collection Using 490 Vehicles; New System Implemented.
संभाजीनगर कचरा प्रबंधन,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sambhajinagar Municipal Solid Waste Management: छत्रपति संभाजीनगर शहर में नई कचरा संग्रहण व्यवस्था व ट्रांसफर स्टेशनों के लोकार्पण समारोह के बाद बीते दिन मैदान में नया तंत्र सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। नए वाहनों के पूजन से अभियान शुरू किया गया। मनपा आयुक्त अमोल येड़गे के नेतृत्व में व उनके निर्देशानुसार, मनपा उपायुक्त व ठोसकचरा प्रमुख नंदकिशोर भोंबे ने सुबह हो शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यों का अवलोकन किया। जनप्रतिनिधियों के समर्थन व प्रशासन की प्रभावी योजना का असर था कि मनपा के इतिहास में पहली बार एक ही दिन में पूरे शहर के घर-घर तक घंटागाड़ी पहुंची।

मनपा के बेड़े में 490 वाहन शामिल

शहर में कचरा संग्रहण के लिए मनपा के नए बेड़े में कुल 490 वाहन शामिल किए गए हैं इनमें 412 नई घंटागाड़ियां व छोटे-बड़े टिपर वाहन शामिल हैं। राम नगर, एन-12 व शिवाजी नगर स्थित ट्रांसफर स्टेशन भी पूर्ण क्षमता से शुरू होने से कचरा प्रबंधन की प्रक्रिया और अधिक सुगम हो गई है। अनूठी पहल का शहर के विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

ट्रांसफर स्टेशनों का दौरा कर किया निरीक्षण

महापौर समीर राजूरकर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों व ट्रांसफर स्टेशनों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आज की यह सक्रियता स्वच्छता की दिशा में एक नई और बड़ी शुरुआत है। यही नहीं, आयुक्त व महापौर ने समय-समय पर विभिन्न केंद्रों का दौरा कर कचरा संग्रहण व्यवस्था की पुष्टि की।

अलग दें गीला व सूखा कचरा

आयुक्त पैड़गे ने कर्मियों को निर्देश दिए कि कार्य करते समय पीपीई किट कर उपयोग अनिवार्य रुप से करें नागरिकों से संवाद करते समय व्यवहार सौम्य रहे। आयुक्त ने नागरिको से कहा कि घर से ही कचरे को गीला व सूखा अलग-अलग करके देने पर ही यह व्यवस्था प्रभावी रूप से काम करेगी, प्रतिनिधियों ने जनजागरूकता अभियान के तहत स्वयं घटागाड़ियों के साथ जाकर नागरिको से संवाद साध गीले, सूखे व हानिकारक कचरे को अलग-अलग देने के लिए जागरूक किया, नई व्यवस्था को शहर के नागरिकों ने भी समर्थन दिया। कई नागरिक स्वयं कचरा वर्गीकरण करने के साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।

500 टन कचरा हुआ एकत्र

शनिवार को पूरे दिन में शहर से करीब 500 टन कचरा एकत्र कर उसे ठोस कचरा प्रबंचन प्रकल्प में प्रक्रिया के लिए भेजा गया। समझा जाता है कि इस व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन से पर्यटननगरी साफ-सुथरी व चकाचक होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com