Thalassemia Free Maharashtra: विश्व थैलेसीमिया दिवस पर सप्ताहभर अभियान, जांच और जागरूकता पर जोर

महाराष्ट्र सरकार ने “Thalassemia Free Maharashtra” अभियान के तहत 2 से 8 मई तक ‘संकल्प सप्ताह’ मनाने का निर्णय लिया है, जिसमें जांच, जागरूकता और रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Thalassemia Free Maharashtra Campaign 2026
विश्व थैलेसीमिया दिवस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thalassemia Free Maharashtra Campaign 2026: सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर ने “थैलेसीमिया मुक्त महाराष्ट्र” अभियान की घोषणा करते हुए 8 मई 2026 के दौरान राज्यभर “संकल्प सप्ताह” प्रभावी रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

इस माध्यम से थैलेसीमिया की रोकथाम, जांच तथा जनजागरूकता को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान की एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस संकल्प सप्ताह में विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा अधिकाधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की योजना बनाई गई है।

8 मई को मनाया जाएगा विश्व थैलेसीमिया दिवस

8 मई को मनाए जाने वाले विश्व थैलेसीमिया दिवस के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह राज्यभर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें सहभाग लेने का उन्होंने आह्वान किया।

सप्ताह के प्रमुख कार्यक्रम

2 मई - स्कूल एवं महाविद्यालय जागरूकता दिवस

Theme: Test Before Marriage

* महाविद्यालयों में व्याख्यान आयोजित करना।

* पोस्टर, निबंध प्रतियोगिता आयोजित करना।

* “कैरियर क्या है?” इस पर जानकारी देना।

* युवाओं को विवाह पूर्व जांच का महत्व समझाना।

* वास्तविक जीवन की घटनाओं के माध्यम से जागरूकता।

3 मई - स्वास्थ्य कर्मचारी प्रशिक्षण दिवस

Theme: Capacity Building

* आशा, एएनएम, एमपीडब्ल्यू को प्रशिक्षण देना

* शीघ्र पहचान एवं परामर्श तकनीकों पर मार्गदर्शन।

* फील्ड स्तर पर रिपोर्टिंग एवं फॉलो-अप प्रणाली लागू करना।

4 मई - गर्भवती महिला एवं परिवार परामर्श दिवस

Theme: Healthy Future Generation

* एएनसी क्लिनिक में जांच एवं परामर्श।

* उच्च जोखिम वाले दंपतियों की सूची तैयार करना।

* जेनेटिक काउंसलिंग की व्यवस्था करना।

* स्वस्थ शिशु योजना पर मार्गदर्शन।

5 मई - मरीज सहायता एवं रक्तदान दिवस

Theme: Care for Existing Patients

* थैलेसीमिया रोगियों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित करना।

* एनजीओ/ट्रस्ट के सहयोग से संवाद सत्र।

* निःशुल्क दवाइयों एवं सहायता किट का वितरण।

6 मई - स्क्रीनिंग दिवस

Theme: Know Your Status

* जिला/ग्रामीण/उप जिला अस्पतालों में जांच शिविर।

* Hb Electrophoresis / CBC जांच

* 18–35 आयु वर्ग पर विशेष ध्यान।

* विवाह हेतु तय जोड़ों की प्राथमिकता से जांच।

* डे-केयर सेंटर के माध्यम से उपचार एवं रोकथाम सेवाएं।

7 मई - जनजागरूकता रैली एवं मीडिया दिवस

Theme: Mass Awareness Movement

* रैली / प्रभात फेरी का आयोजन।

* रेडियो, टीवी एवं सोशल मीडिया पर प्रचार।

* स्थानीय प्रतिनिधियों एवं कलाकारों की भागीदारी।

8 मई - विश्व थैलेसीमिया दिवस

Theme: Hidden No More: Finding The Undiagnosed, Supporting The Unseen

* राज्यस्तरीय कार्यक्रम एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा सहभाग।

* उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान।

* अगले वर्ष के लिए रोडमैप की घोषणा आदि कार्यक्रम होंगे।

मुंबई से नवभारत लाइव के लिए सूर्यप्रकाश मिश्र की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com