नए इंजन से बढ़ेगी सिटी बसों की सुविधा, स्मार्ट सिटी प्रशासन ने किया बड़ा निर्णय
Chhatrapati Sambhaji Nagar: स्मार्ट सिटी अभियान की सिटी बसों में नए इंजन लगाए जाएंगे। इससे 15-20 जर्जर बसें फिर से परिचालन में आएंगी और नागरिकों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध होगी।
- Written By: सोनाली चावरे
संभाजीनगर की बसें (pic credit; social media)
Smart City Bus: छत्रपति संभाजीनगर स्मार्ट सिटी अभियान के तहत खरीदी गई सिटी बसों को अब नई गति मिलेगी। पिछले सात वर्षों में कई बसें जर्जर हो गई थीं और सड़क से गायब होने लगी थीं। इंजन की खराबी के कारण 15 से 20 बसें हमेशा के लिए बंद होने के कगार पर थीं।
हालांकि, स्मार्ट सिटी प्रशासन ने अब नए इंजन लगाने का निर्णय लिया है। इस कदम से नागरिकों को फिर से यात्रा करने के लिए अधिक बसें उपलब्ध होंगी और सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होगी।
पहले चरण में टाटा कंपनी से दो नए इंजन प्राप्त हुए थे। इसके बाद प्रशासन ने और दस इंजन खरीदे। इन नई इंजन के लगाने के बाद कुल 12 बसें अब सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार हो गई हैं। प्रशासन ने बताया कि बाकी इंजन भी जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे सभी जर्जर बसें फिर से परिचालन में आ जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
बेटिकट रेल यात्रियों पर मध्य रेलवे का बड़ा एक्शन, पहली तिमाही में वसूला ₹101 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्माना
फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
हमें न्यायवाला चाहिए चाय वाला नहीं… मुंबई में बना जंतर मंतर-2, उमड़ा युवाओं का सैलाब, देखें Video
ठाणे: संस्कृती फाउंडेशन का भव्य आयोजन, नृत्यरंग 2026 में नृत्यों की जुगलबंदी ने मोहा दर्शकों का मन
स्मार्ट सिटी अधिकारीयों ने कहा कि बसों में इंजन बदलने से न केवल परिचालन क्षमता बढ़ेगी, बल्कि ईंधन की बचत और यात्रियों की सुविधा भी बढ़ेगी। पुराने इंजन के कारण समय पर बस सेवा नहीं मिल पाती थी और यात्रियों को असुविधा होती थी।
सिटी बसों की नई व्यवस्था से शहर के विभिन्न मार्गों पर भीड़ कम होगी और यात्रा समय में कमी आएगी। अधिकारियों ने बताया कि यह कदम नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है।
स्मार्ट सिटी प्रशासन ने आगे कहा कि इंजन की नियमित जांच और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे भविष्य में बसों की खराबी और संचालन में बाधा आने की संभावना कम होगी।
इस निर्णय से स्मार्ट सिटी बस सेवा न केवल बहाल होगी, बल्कि यह शहरवासियों के लिए और अधिक भरोसेमंद और आरामदायक साधन साबित होगी। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सभी बसों में नए इंजन लग जाएंगे और पूरे शहर में बस सेवा में सुधार नजर आने लगेगा।
