Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NDPS की टीम ने 9 महीने में नशीली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए, दर्ज किए 40 मामले

  • Written By: शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Feb 23, 2023 | 08:40 PM

Reprsentative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद : शहर में नशे की दवाओं (Drugs) की बिक्री के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. निखिल गुप्ता (Police Commissioner Dr. Nikhil Gupta) द्वारा करीब 9 महीने पूर्व गठित किए एनडीपीएस दल (NDPS Team) ने शहर के 17 पुलिस थानों के अंतर्गत 40 मामले दर्ज कर 70 आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। इन आरोपियों से नशे की नामचीन  गोली बटन, सिरप, गांजा, चरस ऐसा करीब 51 लाख 67 हजार 60 रुपए का माल जब्त किया। 

क्राइम ब्रांच के पीआई अविनाश आघाव ने बताया कि शहर में अवैध नशे की दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस कमिश्नर डॉ. निखिल गुप्ता ने 19 मई 2022 को एनडीपीएस दल का गठन किया था। इस दल को शहर में अवैध रुप से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे। इस आदेश के तहत एनडीपीएस दल की टीम ने क्राइम ब्रांच के पीआई अविनाश आघाव और अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में बीते 9 महीने में शहर के 17 पुलिस स्टेशन क्षेत्रों में नशे की दवाओं की अवैध बिक्री करने को लेकर 40 मामले दर्ज कर 70 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पीआई आघाव ने बताया कि पुलिस द्वारा निरंतर अवैध नशे की दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से शहर में बड़े पैमाने पर इस अवैध धंधें पर रोक लगी  है। उधर शहर में गत कुछ सालों से नशे की गोली का बटन का चलन नशाखोरों में काफी चला था। विशेषकर, शहर के कई मेडिकलों पर भी नशे की दवाओं की अवैध बिक्री जारी थी। सीपी डॉ. निखिल गुप्ता की संकल्पना से गठित एनडीपीएस दल ने शहर के 17 पुलिस थानों में निरंतर कार्रवाई जारी रखने से अवैध नशे की दवाओं का कारोबार करने वालों की निंद हराम है। बल्कि, पुलिस की सख्त कार्रवाई के चलते ही शहर में अवैध नशे की दवाओं के कारोबार पर बड़े पैमाने पर ब्रेक लगने के साथ ही युवा वर्ग भी नशे के आदी से बच रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

IIT Baba: गांजा रखने के आरोप में पकड़े गए आईआटी बाबा, सुसाइड की धमकी के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया

ठाणे में प्रतिबंधित कफ सिरप बिक्री गैंग का पर्दाफाश, 31.75 लाख रुपये का माल बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ndps team registers 40 cases to stop sale of drugs in 9 months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2023 | 08:40 PM

Topics:  

  • NDPS team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.