Sambhajinagar में मनपा की बड़ी कार्रवाई, 150 mm उप जलवाहिनी पर 96 अवैध नल कनेक्शन काटे गए
Illegal Water Connections In Sambhajinagar: मनपा ने शंभूनगर क्षेत्र में 150 मिमी जलवाहिनी पर लगे 96 अवैध नल कनेक्शन काटे। पानी चोरी रोकने और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभियान जारी रहेगा।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
अभियान में शामिल अधिकारी (सोर्सः फाइल फोटो)
Municipal Corporation Cuts Illegal Water Connections In Sambhajinagar: शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को प्रभावित करने और पानी की चोरी को बढ़ावा देने वाले अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ छत्रपति संभाजीनगर मनपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शंभूनगर क्षेत्र में 150 मिमी उप जलवाहिनी पर लगाए गए 96 अवैध नल कनेक्शन काट दिए।
मनपा आयुक्त अमोल येडगे के सख्त निर्देशों के अनुसार शुक्रवार 12 जून को त्रिशरण चौक के समीप शंभूनगर से गादिया विहार की ओर जाने वाले मार्ग पर पुल से गुजरने वाली उप जलवाहिनी पर विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से शहर में पानी की चोरी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी और अधिकृत उपभोक्ताओं को नियमित तथा पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
आयुक्त अमोल येडगे के नेतृत्व में अभियान हुआ शुरू
आयुक्त अमोल येडगे ने शहर की सभी मुख्य और वितरण जलवाहिनियों का सर्वेक्षण कर अवैध नल कनेक्शनों की पहचान करने तथा उन्हें तत्काल काटने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत मनपा की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान शुरू किया है। शंभूनगर में की गई यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
बारामती और कलवण में भीषण सड़क हादसे: 2 सगे भाइयों समेत नवविवाहित दंपति की मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कॉलेज से निकाला तो खो बैठा आपा! नासिक के मोतीवाला होम्योपैथिक कॉलेज पहुंचा छात्र और लोहे की रॉड से मचाया गदर
छात्र प्रदर्शन के बाद वायरल तस्वीर पर विवाद, रिया अहीर ने सोशल मीडिया ट्रोलिंग और डीपफेक की जांच की मांग की
यह रास्ता हमारे बेटे के लिए नहीं…क्या पिता की इस दो टूक के बाद भी राजनीति में कदम रखेंगे अभिजीत दिपके?
अतिरिक्त आयुक्त-2 कल्पिता पिंपले के मार्गदर्शन तथा पथक अभियंता रोहित इंगले के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिरिक्त नगर अभियंता अनिल तनपुरे, कार्यकारी अभियंता वसंत भोये, उप अभियंता किरण धांडे, शाखा अभियंता महेश चौधरी, कनिष्ठ अभियंता सुशील कुलकर्णी तथा द्वितीय निरीक्षक सचिन वसावे सहित मनपा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
यह भी पढ़ेः- छत्रपति संभाजीनगर में कार की शिशा तोड़कर 20 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाया,स्पोर्ट्स बाइक से फरार हुए दो बदमाश
पानी चोरी रोकने के लिए मनपा सख्त
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निरीक्षक सचिन कुंभार, सहायक फौजदार चंद्रकांत पोटे, हेड कांस्टेबल गजानन महेर, विजू बोरसे, महिला कर्मी रजेला भिल्ल, नीता मोथुले तथा नागरिक सहायता दल के जवान तैनात किए गए थे।
मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध नल कनेक्शनों और पानी की चोरी के कारण अधिकृत उपभोक्ताओं को भारी जल संकट का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। प्रशासन शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा प्रत्येक अधिकृत उपभोक्ता तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
