छत्रपती संभाजीनगर में स्वच्छता के लिए सड़क पर उतरे अमोल येडगे, धूम्रपान करते मिले मनपा कर्मचारी को थमाया नोटिस
Amol Yedge Fines On Littering: संभाजीनगर में मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने स्वच्छता अभियान के तहत सड़क पर उतरकर निरीक्षण किया। कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई शुरू की गई।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
आयुक्त अमोल येडगे निरीक्षण के द्वौरान (फोटो नवभारत)
Amol Yedge Fines On Littering In Sambhajinagar: शहर की बिगड़ती स्वच्छता व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाते हुए मनपा आयुक्त अमोल येडगे स्वयं सड़क पर उतर आए। सुबह जॉगिंग के दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकते मिले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
पहले नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, उसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते मिले मनपा कर्मचारी को भी नोटिस जारी किया गया।
क्लीन स्ट्रीट ऐप से वसूला गया जुर्माना
ब्रिजवाड़ी चौक से उत्तरनगरी तथा एमआईडीसी चिकलठाणा क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सड़क पर कचरा फेंकने वाले व्यक्ति के खिलाफ जोन क्रमांक-5 की टीम से क्लीन स्ट्रीट ऐप के माध्यम से 3 हजार रुपये का जुर्माना वसूल कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी नियम तोड़ने वालों पर बिना किसी रियायत के कार्रवाई जारी रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में लूट के विरोध पर हत्या, अपराध शाखा ने 48 घंटे में सुलझाया केस, पैर पर चाकू का वार बना मौत की वजह
फाइनली RSS की नींद खुली… राम मंदिर चंदा चोरी पर RSS के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा तंज
Green Ganeshotsav: पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों के लिए MBMC ने की नई पहल, इन विक्रेताओं को मिलेगी मुफ्त मंडप
Khamgaon News: खामगांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार की मौत, चालक फरार
घर का कचरा चार श्रेणियों में अलग करने की अपील
आयुक्त आयुक्त अमोल ने नागरिकों से गीला, सूखा, घरेलू खतरनाक और सैनिटरी कचरे को अलग-अलग करके ही घंटागाड़ी में देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कचरे का सही वर्गीकरण शहर को स्वच्छ बनाए रखने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।
धूम्रपान करते मिले कर्मचारी को नोटिस
निरीक्षण के दौरान मनपा का एक कर्मचारी सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करता मिला। इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को स्वयं अनुशासन का पालन कर नागरिकों के लिए उदाहरण बनना चाहिए।
यह भी पढ़ेः- संभाजीनगर में लूट के विरोध पर हत्या, अपराध शाखा ने 48 घंटे में सुलझाया केस, पैर पर चाकू का वार बना मौत की वजह
100 प्रतिशत कचरा वर्गीकरण पर जोर
आयुक्त ने अधिकारियों, कर्मचारियों और जनजागरूकता दल को शहर में शत-प्रतिशत कचरा संकलन एवं वर्गीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकने और ‘स्वच्छ, सुंदर और हरित छत्रपति संभाजीनगर’ अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
