Khamgaon News: खामगांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से दुपहिया सवार की मौत, चालक फरार
Hit and Run Accident: खामगांव के शेगांव-बरवट रोड स्थित भोंनगांव फाटा के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय दुपहिया सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया।
Motorcycle Accident (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Khamgaon Road Accident: शेगांवबरवट रोड पर भोंनगांव फाटा परिसर में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दुपहिया को सामने से टक्कर मारने कि घटना घटी, इस हादसे में 55 वर्षीय दुपहिया सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। संग्रामपुर तहसील के आस्वाद निवासी राजू श्रीकृष्ण मेहेंगे 55 यह गुरुवार 2 जुलाई को रात करीब 11 बजे शेगांव से वरवट की ओर अपनी हीरो होंडा दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच 30 क्यु 496 से जा रहे थे।
भोंनगांव फाटा के समीप में एक अज्ञात वाहन ने तेज गति से लापरवाही से वाहन चलाकर उनकी दोपहिया वाहन को टक्कर दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के कारण दुपहिया सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ब्लेड से हाथ की नस काटने का प्रयास
खामगांव शहर के चांदमारी परिसर में गुरुवार रात एक युवक ने ब्लेड से अपने हाथ पर वार करके खुद को घायल करने की घटना घटी। घायल युवक का नाम गजानन मोहन शिंदे है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में लूट के विरोध पर हत्या, अपराध शाखा ने 48 घंटे में सुलझाया केस, पैर पर चाकू का वार बना मौत की वजह
फाइनली RSS की नींद खुली… राम मंदिर चंदा चोरी पर RSS के बयान पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा तंज
Green Ganeshotsav: पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों के लिए MBMC ने की नई पहल, इन विक्रेताओं को मिलेगी मुफ्त मंडप
तुमसर में बारिश के बीच मासूम छात्र से कराया मतदाता जागरूकता प्रचार, जांच के आदेश
ये भी पढ़े: गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामला दर्ज किया
उसकी मां ने उसे तुरंत महात्मा ज्योतिबा फुले सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत उसका इलाज किया और खून बहना बंद किया। हालत स्थिर होने पर उसे घर जाने की अनुमति दी गई। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
