औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार, सांसद कराड़ ने मासिआ को दी गारंटी
मराठवाड़ा लघु उद्योग एवं कृषि संघ यानी मासिआ ने सांसद डॉ भागवत कराड़ को औद्योगिक विकास को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिसके बाद कराड़ ने मासिआ को इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को लेकर आश्वासन दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
डॉ भागवत कराड़ (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: मासिआ अध्यक्ष अर्जुन गायकवाड़ ने सांसद डॉ कराड से मांग करते हुए कहा कि औद्योगिक विकास के लिए केंद्र व राज्य स्तर पर ठोस अनुवर्ती कार्रवाई करें।
सांसद डॉ भागवत कराड़ के साथ मासिआ की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में एमआईडीसी वालूज में स्थित मासिआ कार्यालय में आयोजित की गई थी। बैठक सरकार व प्रशासन से सीधे संवाद करने व उद्यमियों की मांगों को प्रस्तुत करने के साथ औद्योगिक विकास को गति देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं और नीतियों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने व अधिकारियों को वास्तविक समस्याओं को समझने व उद्योगों की व्यापक समस्याओं को हल करने के लिए जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करने के लिए आयोजित की गई थी।
डॉ कराड़ को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। बैठक में हर्षल बाविस्कर, महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (सीएसएमआरडीए), अमित भामरे, क्षेत्रीय अधिकारी, एम एयू वी एम, रमेशचंद्र गिरि, कार्यकारी अभियंता, हरीश गर्जे, जूनियर इंजीनियर, विश्व बैंक परियोजना, अहिल्यानगर, अध्यक्ष अर्जुन गायकवाड़, बैठक में एमआईडीसी, सीएसएमआरडीए, विश्व बैंक परियोजना आदि विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सचिव सचिन गायके ने बैठक की प्रस्तावना रखी। बता दें कि सांसद डॉ भागवत कराड़ के साथ मासिआ की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में एमआईडीसी वालूज में स्थित मासिआ कार्यालय में आयोजित की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें
बाल कैंसर मरीजों के लिए सरकार की नई पहल, महंगी जांच का खर्च अब सरकार उठाएगी; 200 बच्चों को लाभ
घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज
ये भी पढ़ें :- गौहत्या की वायरल वीडियो ने बढ़ाया जालना शहर में टेंशन, पुलिस प्रशासन के वादे के बाद हुआ गणेश विसर्जन
सांसद ने सहायता का दिया आश्वासन
सांसद डॉ भागवत कराड ने मासिआ के पदाधिकारियों व उद्योगपतियों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा व केंद्र एवं राज्य सरकार के स्तर पर आवश्यक अनुवर्ती कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने औद्योगिक विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उद्यमियों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने में सक्रिय रहने की अपील की। मासिआ में आयोजित होने वाले एडवांटेज महाराष्ट्र एक्सपो 2026 के लिए शुभकामनाएं देकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
