Solapur News: सांगोला में बीजेपी को झटका, चेतन सिंह केदार की सदस्यता पर कोर्ट में चुनौती
Maharashtra Politics: सांगोला में बीजेपी जिला अध्यक्ष चेतन सिंह केदार के खिलाफ दो जगह नाम होने के आरोप पर कोर्ट में याचिका दायर हुई है, जिसमें उनकी जिला परिषद सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Sangola voter list controversy (सोर्स-ः सोशल मीडिया)
Solapur Zilla Parishad: जिला परिषद चुनाव के बाद, अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही सोलापुर जिले में बीजेपी को बड़ा झटका माना जा रहा है। सांगोला तालुका के चोपड़ी जिला परिषद ग्रुप के सदस्य और बीजेपी जिला अध्यक्ष चेतन सिंह केदार के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में केदार की जिला परिषद सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है।
बताया जा रहा है कि बीजेपी जिला अध्यक्ष चेतन सिंह केदार का नाम दो जगहों सांगोला शहर और सांगोला ग्रामीण की वोटर लिस्ट में दर्ज है। साथ ही, दोनों स्थानों के वोटिंग कार्ड भी अलग-अलग बताए जा रहे हैं। रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट की धारा 31 के अनुसार, कोई भी भारतीय नागरिक केवल एक ही स्थान पर मतदाता के रूप में पंजीकृत हो सकता है।
चेतन सिंह केदार के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर
इसी आधार पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के आर. वाई. घुटूकड़े ने चेतन सिंह केदार के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की है। गौरतलब है कि चेतन सिंह केदार वर्ष 2016 में सांगोला नगरपालिका में कॉर्पोरेटर चुने गए थे और वर्तमान में वे जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उनकी पत्नी सुजाता केदार भी इस समय सांगोला नगरपालिका की कॉर्पोरेटर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
परिसीमन के बाद दक्षिण भारत की सीटें घटेंगी नहीं बल्कि बढ़ेंगी…लोकसभा में अमित शाह ने समझाया पूरा गणित
173 साल की हुई भारतीय रेल, रेलमंत्री ने शेयर की पहले रेल ब्रिज की तस्वीर, ठाणे में मना जश्न
ठाणे में CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे करेंगे उद्घाटन
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संभाजीनगर के नए विभागीय आयुक्त बने जी. श्रीकांत
ये भी पढ़े: नालासोपारा में सनसनी: सगी बहन की हत्या, मां पर जानलेवा हमला, सर्वोदय कॉलोनी में खूनी तांडव
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर धोखाधड़ी
याचिका में आरोप लगाया गया है कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर धोखाधड़ी की गई है। कोर्ट में दाखिल याचिका में केदार की जिला परिषद सदस्यता रद्द करने की सीधी मांग की गई है। इसी कारण इसे बीजेपी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
