विधायक अब्दुल सत्तार की जनता से अपील, बोले- शांतिपूर्ण तरीके से मनाए गणेश विसर्जन और ईद

Chhatrapati Sambhaji Nagar के विधायक अब्दुल सत्तार ने अधिकारियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से गणेश विसर्जन और ईद मनाने की अपील की है।
Abdul Sattar
विधायक अब्दुल सत्तार (फाइल फाेटो)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: विधायक अब्दुल सत्तार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, वे जुलूस मार्ग और विसर्जन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि गणेश विसर्जन के दिन श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अब्दुल सत्तार ने गणेश भक्तों से भी अपील की कि वे सरकार द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें और प्रशासन के साथ मिलकर गणेश विसर्जन को शांतिपूर्वक और उत्साहपूर्वक मनाने में सहयोग करें।

गणेशोत्सव की पृष्ठभूमि में प्रशासन द्वारा किए गए उपायों के संबंध में मंगलवार सितंबर को विधायक अब्दुल सत्तार की अध्यक्षता में नगर परिषद सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस अवसर पर उपविभागीय अधिकारी लतीफ पठान, उपविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश कुमार कोल्हे, तहसीलदार सतीश सोनी, गट विकास अधिकारी रत्नाकर पगार, पुलिस निरीक्षक शेषराव उदार, पूर्व नगराध्यक्ष अब्दुल समीर, राजश्री निकम, कृबा समिति के अध्यक्ष विश्वास दाभाडे, गणेश महासंघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सहारे, मुख्य अधिकारी कारभारी दिवेकर, विद्युत वितरण विभाग के शहर अभियंता धम्मपाल म्हस्के, तहसील कृषि अधिकारी संदीप जगताप आदि उपस्थित थे।

विधायक अब्दुल सत्तार ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, विसर्जन स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक उपाय करें। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त कर्मचारी और मशीन चालू रखें। निर्माल्य कुंड की व्यवस्था करें, कृत्रिम विसर्जन स्थल का सौंदर्याकरण करें, दिशा-निर्देश बोर्ड लगाएं, शहर से आने वाली गणेश उत्सव मूर्तियों के विसर्जन के लिए पर्याप्त कर्मचारी नियुक्त किए जाएं।

संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को करें सूचित

जहां आवश्यक हो, वहां मंडप, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाए, यदि कोई सामाजिक संगठन भक्तों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए आगे आता है, तो उन्हें शामिल किया जाना चाहिए, प्रत्येक गांव में ग्राम सेवक, पटवारी, कृषि सहायक गणेश विसर्जन के संबंध में गांव में बैठक करें और प्रभावी उपाय करें। इस बैठक में उपविभागीय अधिकारी लतीफ पठान ने कहा कि, गणेशोत्सव राज्य का त्यौहार है और इस त्यौहार में किसी भी प्रकार की कोई बाधा न आए। इसके लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जाने चाहिए, कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे कानून का उल्लंघन हो। अपने समूह में किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर पुलिस को सूचित करें, तथा गणेश विसर्जन और इंद-ए-मिलाद दोनों त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं।

Navbharat Live
navbharatlive.com