Sambhajinagar: शिंदे गुट के इस नेता ने दिए पॉलिटिकल पारी खत्म करने के संकेत, रोहित पवार ने बोला हमला
Sambhajinagar: शिवसेना शिंदे गुट के मंत्री संजय शिरसाट ने राजनीति से संन्यास के संकेत दिए। उन्होंने कहा है कि उन्हें अब पद की कोई अपेक्षा नहीं है। रोहित पवार ने उनके जख्मों पर नमक छिड़का।
- Written By: अपूर्वा नायक
पालक मंत्री संजय शिरसाट (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar News In Hindi: शिवसेना शिंदे गुट के कैबिनेट मंत्री और चार बार विधायक रहे संजय शिरसाट ने राजनीतिक संन्यास के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि कई साल तक पार्षद रहने के अलावा में चार बार विधायक रहा हूं, मुझे नहीं पता कि आगे रहूंगा या नहीं।
राजनीति में कब रुकना है, यह हर किसी को तय करना चाहिए, शिरसाट ने कहा कि यहां कोई भी अमृत पीकर नहीं आया है। जब तक शरीर काम कर रहा है, तब तक अच्छा काम करते रहना चाहिए, लेकिन कोई भी हमेशा के लिए एक जगह पर नहीं रहता है।
एक दिन उसे निर्णय लेना होता है कि कब एग्जिट करना है। शिरसाट ने आगे कहा कि संन्यास को लेकर मेरे ऊपर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है और न ही हताशा में मैं यह बात कह रहा हूँ। मैं अभी 64 साल का हूँ। और 2029 में मैं 69 साल का हो जाऊँगा। ऐसे में मुझे अभी से तय करना होगा कि मुझे क्या करना चाहिए, शिरसाट ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैंने लोगों का काम किया है। अब पद को मेरी कोई अपेक्षा नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar: संभाजीनगर में गंदगी फैलाने वाले कोचिंग क्लासेस पर मनपा की बड़ी कार्रवाई, 41,500 रुपये जुर्माना
नवभारत विशेष: पाक ने किया सिंधु जल संधि का दुरुपयोग, भारत को चुकानी पड़ी भारी कीमत
अशोक खरात की पत्नी कल्पना पर भी शिकंजा, अग्रिम जमानत पर 12 मई को सुनवाई
Sunetra Pawar Resigns: सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बारामती की रिकॉर्ड जीत के बाद बड़ा कदम
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar में चार दिन से जलापूर्ति बेहाल, फारोला केंद्र की बिजली खामी से संकट
रोहित ने रगड़ा नमक
राकां शरद चंद्र पवार की पार्टी के विधायक रोहित पवार ने नवी मुंबई में 5,000 करोड़ रुपये के सिडको भूमि घोटाले को लेकर एक बार फिर संजय शिरसाट पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार को मलीदा गिरोह के मास्टरमाइंड मंत्री शिरसाट का इस्तीफा लेकर अपनी बची हुई साख बचानी चाहिए। रोहित ने कहा कि शिरसाट अपनी उम्र का हवाला देकर आरोप से बच नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिंदे के मंत्री को सभी घोटालों का हिसाब देना होगा। शिरसाट पर सिडको जमीन घोटाले के अलावा छत्रपति संभाजी नगर में एक होटल को हथियाने का आरोप लगा था। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने जिन 21 विधायकों को गिफ्ट के तौर पर एक ठेकेदार से डिफेंडर कार मिलने का आरोप लगाया है।
