- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Mim Mp Jalil Warned The State Government Said You Sell Liquor We Will Break The Shop
एमआईएम सांसद जलील ने राज्य सरकार को दी चेतावनी, कहा- तुम शराब बेचो, हम दुकान तोड़ देंगे
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

इम्तियाज जलील
औरंगाबाद : सरकार (Government) चाहे कुछ भी निर्णय ले बच्चों और युवा पीढ़ी को बरबाद होने से बचाने के लिए हम किसी भी हालत में किराणा दुकान (Grocery Stores) और मॉल में वाइन (Wine) नहीं बेचने देंगे। सरकार ने औरंगाबाद (Aurangabad) सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) के किसी भी कोने में वाइन शॉप (Wine Shops) खोलने का प्रयास किया तो एमआईएम ने उन दुकानों को तोड़ने-फोड़ने की चेतावनी औरंगाबाद के एमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने दी।
सांसद जलील ने फेसबूक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सरकार को चेताया कि हम किसी भी हालत में महाराष्ट्र के किराणा और अन्य छोटे बड़े दुकानों में वाइन नहीं बेचने देंगे। जलील ने कहा कि एमआईएम ने वाइन शॉप को लेकर पहले ही भूमिका साफ की हुई है। सरकार ने किराणा और अन्य दुकानों पर वाइन बेचने की परमिशन नहीं देनी चाहिए। इसके बावजूद सरकार द्वारा यह प्रयास शुरु हो चुका है। बल्कि, वाइन विक्री को लेकर राज्य सरकार ने अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कर अधिसूचना जारी की है।
सम्बंधित ख़बरें
पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की जंग: 21 अप्रैल से महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Sambhajinagar: पेट्रोल पंप पर युवती की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या; कचनेर गांव से आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
ट्रायल रूम में कपड़ा बदल रही थी महिला, हिडेन कैमरा रिकॉर्ड कर रहा था वीडियो, पुणे में दुकानदार गिरफ्तार
Chhatrapati Sambhajinagar: खाने में निकला बाल पति ने की पिटाई, रोज-रोज के झंझट से तंग आकर पत्नी की आत्महत्या
जलील ने बताया कि सरकार ने बीते दो माह पूर्व जब यह निर्णय लिया था, तब मैंने खुद राज्य के मुखिया उध्दव ठाकरे को पत्र लिखकार साफ किया था कि वे किराणा, मॉल और अन्य छोटे बड़े दुकानों पर वाइन बेचने की परमिशन न दे। सरकार ने यह परमिशन दी तो हम उन दुकानों में तोड़- फोड़ करेंगे। जलील ने कहा कि राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद महाराष्ट्र की जनता ने उसका कड़ा विरोध किया था। बल्कि, सरकार के इस निर्णय पर सरकार पर खूब टिका-टिप्पणी भी हुई थी। इसके बावजूद सरकार ने यह निर्णय वापिस न लेते हुए इसको लेकर अखबार में अधिसूचना जारी की है। बता दे कि राज्य सरकार ने किराणा, मॉल में वाइन बेचने के लिए 31 मार्च 2022 को जाहिर प्रगटन के माध्यम से अधिसूचना जारी की। जाहिर प्रगटन द्वारा जनता से मत मंगाए गए है। जाहिर प्रगटन में जनता से हरकत और आक्षेप भी मंगाए गए है। 29 जून 2022 तक इसके लिए जनता को समय दिया गया है।
Mim mp jalil warned the state government said you sell liquor we will break the shop
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMविवादों के घेरे में आया फिन एलन का कैच, सोशल मीडिया पर OUT और Not Out को लेकर हो रही बहस, देखें वीडियो
Apr 09, 2026 | 09:48 PMहरदीप सिंह पुरी का कतर दौरा, ईरान संघर्ष के बीच एलएनजी सप्लाई पर करेंगे अहम बातचीत
Apr 09, 2026 | 09:37 PMKKR vs LSG: केकेआर ने लखनऊ सुपर सुपर जायंट्स के सामने खड़ा 181 रन का टोटल, पॉवेल ने खेली तेज-तर्रार पारी
Apr 09, 2026 | 09:34 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














