संभाजीनगर समेत मराठवाड़ा में येलो अलर्ट, आंधी-बिजली का खतरा; 30 मई तक बारिश के आसार
Marathwada Weather News: मराठवाड़ा में भीषण गर्मी के बीच पूर्व मानसून बारिश के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-बिजली की आशंका पर येलो अलर्ट जारी किया है।
- Written By: अंकिता पटेल
येलो अलर्ट, संभाजीनगर तापमान,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Marathwada Weather Heatwave Alert: छत्रपति संभाजीनगर सहित मराठवाड़ा क्षेत्र में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच पूर्व मानसून बारिश के लिए अनुकूल मौसम बनने लगा है। मंगलवार, 11 मई को शहर का अधिकतम तापमान एक बार फिर 43।4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का दूसरा सबसे अधिक तापमान है। मौसम विशेषज्ञ पंजाब डख ने 30 मई तक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने क्षेत्र के आगामी दो दिनों में कई जिलों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ। रामचंद्र साबले ने बताया कि पंजाब से लेकर मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा तक कम दबाव का एक लंबा पट्टा बना हुआ है।
वहीं मन्नार की खाड़ी और श्रीलंका के आसपास चक्रवाती हवाओं का प्रभाव सक्रिय है। इसके कारण बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे पूर्व मानसून गतिविधियों को बल मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur NMC Update: काचीपुरा के अवैध निर्माणों पर 10 साल बाद जागा प्रशासन, जल्द थमाए जाएंगे कड़े नोटिस
याद रखीएगा नागपुर में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, 1.66 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
वर्धा के तलेगांव में आइरिस स्कैनर नहीं, NCMC कार्ड बनाने में भटक रहे यात्री, 1 अगस्त से पहले बनाना जरूरी
पिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार को बड़ी राहत, मनपा ने महामेट्रो के लिए 50 करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी
गर्मी से बढ़ी परेशानी
सोमवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया, चिकलयाना वेधशाला द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 26 अप्रैल को भी यहीं तापमान दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें:-नई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र में आशिक बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानी पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने किसानों और नागरिकों को सतर्क रहने तथा खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
