Chhatrapati Sambhajinagar TB Campaign ( Source: Social Media )
Chhatrapati Sambhajinagar TB Campaign: छत्रपति संभाजीनगर जिले में टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियान अब सकारात्मक परिणाम देने लगे हैं। मरीजों की संख्या में कमी, उपचार सफलता दर में वृद्धि व मृत्यु दर में गिरावट के साथ जिले की 485 गांवो को ‘टीबी मुक्त’ घोषित किया गया।
जिलाधिकारी दिलीप स्वामी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अभय धानोरकर व क्षयरोग अधिकारी डॉ. वैशाली डकले के अनुसार, लगातार प्रयासों व जागरूकता के कारण जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।
वर्ष 2024 में जिले में 2074 मरीज थे, जो 2025 में घटकर 1965 रह गए, वहीं, ठीक होने का प्रमाण 2023 में 93.04 से बढ़कर 2024
में 95.67 प्रश तक पहुंच गया व मृत्यु दर भी 2.46 से घटकर 1.98 प्रश हो गई है।
वर्ष 2025 में उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें 1 लाख 19 हजार 985 लोगों के एक्स-रे किए गए व संदिग्ध मरीजों की पहचान कर समय पर उपचार शुरू किया गया।
आधुनिक जांच तकनीकों व वजन के अनुसार दवाइयों से बेहतर इलाज मिल रहा है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के साथ ही निजी अस्पतालों में भी योजना का लाभ दिया जा रहा है।
‘निक्षय पोषण योजना’ के तहत मरीजों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जरूरतमंदों की ‘निक्षय मित्र’ योजना के तहत राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर महापालिका चुनाव के बाद पहली बैठक, नगरसेवकों के मुद्दों पर होगी चर्चा; प्रशासनिक फैसलों पर नजर
आदिवासी क्षेत्रों के मरीजों को उपचार व जरूरी जांच के लिए यात्रा खर्च का भी प्रावधान किया गया है। 2024 में जिले की 24 ग्राम पंचायतों को रजत व 273 को कांस्य पदक के लिए पात्र घोषित किया गया। 2025 के लिए 17 ग्राम पंचायतों को स्वर्ण, 195 को रजत व 302 को कांस्य पदक के लिए पात्र घोषित किया गया।