Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानिए क्यों औरंगाबाद स्मार्ट सिटी प्रशासन ने तोड़ी 200 करोड़ की एफडी

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Aug 22, 2022 | 08:18 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद : औरंगाबाद स्मार्ट सिटी (Aurangabad Smart City) के तत्कालीन सीईओ डॉ. निपुन विनायक ने शहर में घाटे में चलने वाली शहर बस सेवा को जिंदा रखने के लिए स्मार्ट सिटी के लिए सरकार (Govt) और महानगरपालिका (Municipal Corporation) के हिस्से जमा हुई निधि से 200 करोड़ रुपए की राशि एफडी की थी। इस एफडी (FD) को तोड़कर स्मार्ट सिटी प्रशासन (Smart City Administration) ने 5 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का कारनामा सामने आया है। शहर बस सेवा आगामी 10 साल तक सुचारू चलाने के लिए एफडी की गई 200 करोड़ की राशि खर्च करने को लेकर कई सवाल उभर रहे है। 

देश भर में इलेक्ट्रिक वाहनों का आगमन होने के बाद औरंगाबाद स्मार्ट सिटी के तत्कालीन सीईओ आस्तिक कुमार पांडे ने वहां कार्यरत अधिकारियों के लिए 5 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का निर्णय लिया। यह वाहन खरीदने के लिए तत्कालीन सीईओ डॉ. निपुन विनायक ने स्मार्ट सिटी के माध्यम से शहर में शुरू की गई शहर बस सेवा का घाटा भरकर निकालने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मिले निधि से 200 करोड़ की राशि फिक्स डिपॉजिट की थी। ताकि, इस रकम पर मिलने वाले ब्याज से शहर बस सेवा को होने वाला घाटा भरा जा सके। बल्कि, आगामी 10 सालों तक सिटी बस सेवा बिना किसी समस्याओं के चल सके। 

2 करोड़ की एफडी तोड़कर लिए गए टाटा कंपनी के 5 इलेक्ट्रिक वाहन 

स्मार्ट सिटी के सूत्रों ने बताया कि इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए स्मार्ट सिटी विभाग में किसी तरह का प्रयोजन नहीं था। इसके बाजवूद तत्कालीन सीईओ आस्तिक कुमार पांडे ने 200 करोड़ में से 2 करोड़ की एफडी तोड़ने का निर्णय लेकर टाटा कंपनी की 5 इलेक्ट्रिक कारें खरीदी। एफडी तोड़कर कार खरीदने की कोई जरुरत नहीं थी, परंतु प्रशासन ने अपने अधिकार का दुरुपयोग कर यह वाहन खरीदे। एफडी तोड़ने के बारे में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से जानकारी मांगने पर कई अधिकारी इससे कन्नी काट रहे है। जिसके चलते यह साफ हो रहा है कि स्मार्ट सिटी में गत दो सालों में बड़े पैमाने पर धांधलिया हुई है। उधर, स्मार्ट सिटी विभाग के सूत्रों ने बताया कि यहीं एफडी तोड़कर 35 इलेक्ट्रिक बसेस खरीदी की तैयारी शुरू की गई थी। उस पर वर्तमान सीईओ डॉ. अभिजीत चौधरी ने ब्रेक लगाया है। 

दो करोड़ रुपए के हिसाब से एफडी की गई

बता दे कि केंद्र सरकार ने औरंगाबाद शहर को सन 2016-17 में स्मार्ट सिटी प्रयोजना में शामिल किया था। स्मार्ट सिटी के माध्यम से 1 हजार करोड़ का निधि उपलब्ध हुआ। जिसमें 500 करोड़ केंद्र सरकार, 250 करोड़ राज्य सरकार और 250 करोड़ महानगरपालिका का हिस्सा डालना था। केंद्र और राज्य सरकार से 750 करोड़ की राशि मिलने पर महानगरपालिका प्रशासन ने भी 250 करोड़ रुपए का अपना हिस्सा डाला था। इसी निधि से स्मार्ट सिटी के तत्कालीन सीईओ डॉ. निपुन विनायक ने बारिकी से नियोजन कर शहर में सिटी बस सेवा एसटी महामंडल की सहायता से 23 जनवरी 2018 को शुरू की थी। आम जनता के लिए सिटी बस की सेवा देते समय वह घाटे में आने के बावजूद यह सेवा निरंतर जारी रहे, इसलिए डॉ. निपुन विनायक ने 200 करोड़ की राशि एफडी कर उसके ब्याज से घाटा भरकर निकालने का नियोजन किया था। यह एफडी दो-दो करोड़ के अनुसार किए गए थे। उसी में से 2 करोड़ की एफडी तोड़कर 5 इलेक्ट्रिक वाहन अधिकारियों के लिए खरीदे गए।

Know why aurangabad smart city administration broke fd of 200 crores

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2022 | 08:18 PM

Topics:  

  • Municipal Corporation
  • Smart City

सम्बंधित ख़बरें

1

सिमट गई स्मार्ट सिटी योजना…7 प्रोजेक्ट अब भी अधूरे, NMC पर बढ़ रहा आर्थिक बोझ

2

Wardha News: पुलगांव का सरकारी अनाज गोडाऊन सिल, विधायक बकाने ने किया भ्रष्ट मामला उजागर

3

15 अगस्त को समाजसेवी राहुल देवतले का आत्मदाह का इशारा, मनपा आयुक्त को सौपा चेतावनी ज्ञापन

4

ठाणे में पेड़ों की छंटाई के समय 70 पक्षियों की मौत, पक्षी प्रेमियों में नाराजगी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.