15 लाख वाहन, सिर्फ 4 अधिकृत पार्किंग: स्मार्ट सिटी टैग संभाजीनगर बेहाल; ट्रैफिक पुलिस पर बढ़ा दबाव
Traffic Parking Crisis: लाख आबादी और 15 लाख से अधिक वाहनों के बीच संभाजीनगर में सिर्फ 4 अधिकृत पार्किंग स्थल हैं। बीच सड़क पार्किंग से रोजाना जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Traffic: छत्रपति संभाजीनगर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे शहर में यातायात व पार्किंग व्यवस्था बेहद चिंताजनक बन गई है। शहर की आबादी 20 लाख से अधिक व वाहनों की संख्या 15 लाख से अधिक पहुंच गई है जिसमें 4 लाख चार पहिया वाहन व ४ लाख बाइक, रिक्शा व व्यावसायिक व सार्वजनिक वाहनों का समावेश है।
वाहनों की संख्या दिन-ब-दिन के बढ़ने बावजूद मनपा के पास सिर्फ 4 अधिकृत पार्किंग व्यवस्था गुलमंडी, पैठण गेट, शहानूरवाड़ी व सिद्धार्थ उद्यान के पास उपलब्ध है।
इसके चलते शहर के गुलमंडी, सिटी चौक, उस्मानपुरा, गजानन महाराज मंदिर परिसर, टीवी सेंटर, मुकुंदवाड़ी आदि क्षेत्रों में बीच सड़क पर ही वाहन खड़े किए जाते हैं। इसके चलते रोजाना यातायात जाम होने के साथ ही दुर्घटनाओं का प्रमाण व यातायात पुलिस कर्मियों पर भी नियंत्रण का दबाव बढ़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमृत भारत योजना ने बदली नांदुरा रेलवे स्टेशन की तस्वीर, मध्य रेल के हावड़ा-मुंबई मार्ग का ऐतिहासिक स्टेशन
महाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
ठाणे: MBMC में 12 करोड़ के ठेके पर बवाल, बिना ई-टेंडर बीजेपी से जुड़ी कंपनी को मंजूरी का आरोप
अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज
कागजों पर मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव
शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कुछ दिन पहले आरभ असोसिएट्स एजेंसी ने पैठण गेट (150 वाहन), रेलवे स्टेशन क्षेत्र (120), औरंगपुरा (100), सिडको कैनॉट प्लेस (200) व संत तुकाराम नाट्यगृह परिसर (100) में सर्वेक्षण कर मल्टीलेवल पार्किंग का महत्वाकांक्षी प्रस्ताव पेश किया था।
100 वाहनों के लिए 4 करोड़ रुपए का खर्च अपेक्षित था। एजेंसी ने शहर में न्यूनतम 25 मल्टीलेवल व 50 खुली पार्किंग की जरूरत होने की बात कही थी। हकीकत यह है कि यह प्रस्ताव आज भी फाइल में अटका हुआ है। एक भी प्रकल्प को मुहुर्त नहीं मिल सका है।
यह भी पढ़ें:-औद्योगिक विकास में महिलाओं की भूमिका पर CSM-RDA के समक्ष प्रस्तुति; महिला सशक्तिकरण की नई दिशा
शहर में कुल वाहन 15 लाख। अधिकृत मनपा पार्किंग : 04, यातायात पुलिस की सख्या 310 मुख्य बाजारपेटों के लिए आवश्यक पार्किंग न्यूनतम 40 एक पार्किंग की प्रस्तावित क्षमता 400 बाइक व 100 चार पहिया 15 किमी में फैले शहर को देखते हुए सिर्फ मुख्य बाजारपेटों में न्यूनतम 40 स्वतंत्र वाहनतलों की जरूरत है। हर वाहन तल पर न्यूनतम 200 बाइक व 100 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की दरकार है।
