छत्रपति संभाजीनगर जुबली पार्क में वड़ापाव दुकान में लगी आग, गैस सिलेंडर धमाके से दहशत, 5 लाख का नुकसान
Sambhajinagar Cylinder Blast: छत्रपति संभाजीनगर के जुबली पार्क में वड़ापाव दुकान में आग लगने से गैस सिलेंडर फट गया। दमकल कर्मियों ने दूसरे सिलेंडर को सुरक्षित निकाला; करीब ₹5 लाख का नुकसान हुआ है।
- Written By: रूपम सिंह
दुकान में लगी आग (सोर्स - सोशल मिडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Incident Gas Cylinder Blast: छत्रपति संभाजीनगर शहर के जुबली पार्क क्षेत्र में बुधवार, 10 जून की सुबह एक वड़ापाव की दुकान में आग लगने से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज दूर तक – सुनाई देने से इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
अग्निशमन विभाग के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 11 बजे जुबली पार्क स्थित दुकान में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पदमपुरा और एन-9 अग्निशमन केंद्रों से दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए। जवानों के पहुंचने से पहले ही दुकान में रखा एक गैस सिलेंडर फट चुका था और आग तेजी से फैल रही थी।
इस दौरान अग्निशमन कर्मियों ने साहस दिखाते हुए दुकान के अंदर प्रवेश किया और वहां मौजूद दूसरे गैस सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे दूसरा विस्फोट होने से बच गया और आसपास की दुकानों व लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। दमकल कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
सम्बंधित ख़बरें
VEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Yavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Akola News: पातुर में बीज अंकुरित नहीं होने पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे में NCP का विशेष उपक्रम, अजित पवार की जयंती पर गुणवंत विद्यार्थियों का सम्मान एवं मार्गदर्शन
फर्नीचर के साथ अन्य व्यावसायिक सामग्री जलकर हुई राख
आग में दुकान का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। एक लैपटॉप, दो एयर कंडीशनर, फर्नीचर तथा अन्य व्यावसायिक सामग्री को नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन विभाग के अनुसार प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है।
ये भी पढ़ें :- Maha TET 2026: आवेदनों का टूटा रिकॉर्ड, 6 लाख से अधिक उम्मीदवार, नीट के कारण अब 28 जून को होगी परीक्षा
उप अग्निशमन केंद्र अधिकारी विनायक कदम, हरीचंद्र पवार, एल. पी.कोल्हे तथा अजिंक्य भगत, सचिन फुले, संकेत निकालजे, अक्षय नागरे, योगेश दुबे और समीर शेख ने बचाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
