छत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी बांध पर जल्द बनेगा अप्रोच चैनल, 9 जलकुंभों से 8 दिनों में शुरू होगी जलापूर्ति
Sambhajinagar Jayakwadi Dam: छत्रपति संभाजीनगर में निर्बाध पानी के लिए जायकवाड़ी बांध पर अप्रोच चैनल का काम जल्द शुरू होगा। मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने 8 दिनों में जलापूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए।
- Written By: रूपम सिंह
जायकवाड़ी बांध, आयुक्त अमोल येडगे (सोर्स: साेशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Jayakwadi Dam Water Supply: छत्रपति संभाजीनगर शहर की नई जलापूर्ति योजना के तहत स्थायी और निर्बाध पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जायकवाड़ी बांध पर अप्रोच चैनल का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने दी। उन्होंने बताया कि नई योजन के माध्यम से नक्षत्र वाड़ी केंद्र पर 40 एमएलडी पानी पहुंच चुका है, जिसमें से 8 एमएलडी पानी शहर में वितरित किया गया है, जबकि शेष पानी एमबीआर और 1500 मिमी व्यास की जलवाहिनी में संग्रहित किया गया है।
मनपा आयुक्त अमोल येड़गे ने बताया कि जायकवाड़ी बांध का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे पानी उठाने में कठिनाइयां सामने आ रही हैं। सायफन पद्धति से लंबे समय तक पानी उपलब्ध कराना संभव नहीं है। इसी को देखते हुए बुधवार सुबह जायकवाड़ी बांध पर महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण और जीवीपीआर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक में स्थाई छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति के लिए अप्रोच चैनल को आवश्यक बताते हुए उसके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण द्वारा विशेषज्ञों की सहायता से तैयार किए गए डिजाइन को तत्काल मंजूरी देकर काम शुरू करने के लिए कहा गया है। आयुक्त अमोल येड़गे ने बताया कि मंगलवार को नक्षत्र वाड़ी में 40 एमएलडी पानी प्राप्त हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
100 रुपए के इमली बीज 1 लाख में! भोंदूबाबा अशोक खरात ने ऐसे की करोड़ों की कमाई, ED का चौंकाने वाला खुलासा
पुस्तक विमोचन: देवभाऊ किताब में देवेंद्र फडणवीस के व्यक्तित्व की झलक, चंद्रकांत पाटिल ने गिनाईं खास खूबियां
Palghar: बच्ची को गोद में लेने के विवाद में ससुर ने बहू को दिया धक्का, सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत
लगातार बारिश से गड़चिरोली बेहाल, नदी-नाले उफान पर, सड़कें टूटीं, फसलें बर्बाद, कई गांवों का टूटा संपर्क
यह भी पढ़ेः- नासिक में मानसून की बेरुखी से किसान परेशान, जून आधा बीतने के बाद भी बुआई शून्य फीसदी; कृषि विभाग अलर्ट
सफाई और हाइड्रोलिक परीक्षण का काम हुआ शुरू
इसमें से 8 एमएलडी पानी शहर में वितरित किया गया, जबकि शेष पानी दोनों एमबीआर में संग्रहित किया गया। साथ ही 1500 मिमी व्यास की मुख्य जलवाहिनी में पानी भरकर उसकी सफाई, स्कोरिंग और हाइड्रोलिक परीक्षण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले आठ दिनों में नौ जलकुंभों के माध्यम से जलापूर्ति शुरू की जाएगी। जलकुंभ भरने के बाद दबाव नियंत्रित रखते हुए सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने बताया कि जिन क्षेत्रों में अभी तक पाइप नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, वहां नल कनेक्शन देने के लिए विशेष नियमावली तैयार की जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद अधिकृत प्लंबरों के माध्यम से कनेक्शन दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी नियमों का पालन किया जाएगा और एक संपत्ति धारक को केवल एक ही नल कनेक्शन दिया जाएगा। अतिरिक्त कनेक्शन के लिए आयुक्त की अनुमति आवश्यक होगी। जिन क्षेत्रों में नल कनेक्शन का कार्य पूरा हो जाएगा, वहां चरणबद्ध तरीके से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
