संभाजीनगर की नई जल योजना को फिर झटका, पानी सप्लाई से पहले तकनीकी संकट; आधी रात जला वैक्यूम पंप
Sambhajinagar Vacuum Pump Failure: संभाजीनगर की 392 MLD नई जल योजना को एक बार फिर तकनीकी झटका लगा। वैक्यूम पंप जलने से जलापूर्ति प्रक्रिया रोकनी पड़ी, हालांकि मरम्मत के बाद पानी दोबारा शुरू किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल
तकनीकी खराबी, छत्रपति संभाजीनगर, वैक्यूम पंप,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Water Supply Scheme: छत्रपति संभाजीनगर शहर की नई जल योजना से प्यास बुझाने के प्रयासों में एक बार फिर तकनीकी बाधाएं आई। जैकवेल से मुख्य पाइपलाइन में पानी छोड़ने की प्रक्रिया जारी थी कि सायफन प्रणाली का वैक्यूम पंप आधी रात जलने से पानी उठाने का कार्य तत्काल रोकना पड़ा। रविवार को पूरे दिन मरम्मत कार्य के बाद शाम को नया पंप स्थापित कर पानी का प्रवाह फिर से शुरू किया गया।
नई 392 एमएलडी जल योजना में तकनीकी बाधा, जलापूर्ति फिर टली
मनपा व महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के संयुक्त प्रयासों से 392 एमएलडी क्षमता की नई जल योजना अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार उक्त योजना के जरिए 12 जून से जल उपलब्ध कराने की तैयारी थी, पर मुख्य पाइपलाइन का वॉल्व फटने से 2 दिन की देरी हुई। तदुपरांत सायफन प्रणाली के जरिए पानी उठाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
शनिवार शाम जैकवेल पर 3700 हॉर्सपावर का पंप शुरू कर मुख्य पाइपलाइन में पानी छोड़ा गया था। पूरी व्यवस्था की निगरानी के दौरान आधी रात को वैक्यूम पंप के खराब होने की जानकारी मिलने के बाद एहतियातन जलापूर्ति प्रक्रिया तत्काल रोकी गई।
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में जलसंकट की आहट, काटेपूर्णा बांध में सिर्फ 22.43% जल भंडारण शेष
संभाजीनगर में आधी रात छापा, राशन की कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क उजागर; 17 लाख का माल बरामद 3 आरोपी गिरफ्तार
बेमौसम बारिश से प्रभावित 16,267 किसानों को राहत, महाराष्ट्र सरकार ने मंजूर किए 14.58 करोड़ रुपये
अमरावती के लालखेड़ में नाली निर्माण को लेकर भाजपा कांग्रेस समर्थको में खूनी संघर्ष, 4 गंभीर घायल
तकनीकी टीम ने लगाए 2 नए वैक्यूम पंप
तकनीकी टीम ने रविवार सुबह से मरम्मत कार्य शुरू कर 2 नए वैक्यूम पंप लगाए व शाम 4:40 बजे फिर से पानी उठाने की प्रक्रिया शुरू की, अधिकारियों को उम्मीद है कि सौमवार सुबह तक पानी नक्षत्रवाड़ी स्थित जल शुद्धिकरण केंद्र तक पहुंचेगा, जैकवेल के रविवार शाम पंप पुनः चालू होने के बाद मुख्य पाइपलाइन में पानी छोड़ा जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर में आधी रात छापा, राशन की कालाबाजारी का बड़ा नेटवर्क उजागर; 17 लाख का माल बरामद 3 आरोपी गिरफ्तार
यह पानी नक्षत्रवाडी स्थित जल शुद्धिकरण केंद्र तक पहुंचने के बाद अगली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यदि पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से काम करती रही, तो शीघ्र ही नई योजना के तहत शहर को प्रत्यक्ष रूप से जलापूर्ति शुरू की जाएगी।
