- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Following The Direction Of The Bombay High Court The Amc Administration Removed Several Banners And Flags That Were Put Up Unauthorized
मुंबई हाईकोर्ट के निर्देश के बाद, AMC प्रशासन ने अनधिकृत रूप से लगाए गए कई बैनर्स और झंडे हटाए
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : हाल ही में मुंबई उच्च न्यायालय (Mumbai High Court) के औरंगाबाद खंडपीठ (Aurangabad Bench) ने 14 से 18 नवंबर के दरमियान शहर के अनाधिकृत रुप (Unauthorized Forms) से लगाए गए बैनर्स (Banners), झंडे (Flags), बोर्ड (Board) निकालने की मुहिम चलाने के आदेश महानगरपालिका कमिश्नर (Municipal Commissioner) को दिए थे। इस आदेश पर महानगरपालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस मुहिम के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी और अतिरिक्त आयुक्त रविन्द्र निकम के मार्गदर्शन में सोमवार से युद्धस्तर पर मुहिम शुरु कर गत दो दिन में 3 हजार 887 बैनर्स और फ्लेक्स हटाए गए।
अतिरिक्त आयुक्त रविन्द्र निकम ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश बाद महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. अभिजीत चौधरी के मार्गदर्शन में सोमवार से शहर के चौराहों और गली-गली में लगे बैनर्स, पोस्टर्स और फ्लेक्स हटाने की कार्रवाई की शुरु की गई। इस मुहिम में महानगरपालिका के पदनिर्देशित अधिकारी सविता सोनवने, अजय भोये, अतिक्रमण विभाग के सभी इमारत निरीक्षक, कर्मचारियों के अलावा 9 जोन के सहायक आयुक्त, वार्ड अधिकारी, उनके अधिक काम करने वाले सफाई निरीक्षक, जवान, सफाई मजदूर, महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग के लिए तैनात पीआई हाशमी और उनके सहकर्मियों ने हिस्सा लिया। महानगरपालिका प्रशासन ने की इस कार्रवाई में अतिक्रमण विभाग द्वारा प्रथम दिन कुल 130, जोन क्रमांक 1 में 42, जोन क्र. 2 मेंं 174, जोन 4 में 75, जोन 5 में 36, जोन 6 में 428 जोन 7 में 189, जोन 8 में 166, जोन 9 में 1020 इस तरह कुल 2 हजार 260 बैनर्स, पोस्टर्स हटाए गए। इस मुहिम में सबसे अधिक जोन 9 में महानगरपालिका प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए झंडे, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स/चीटके हुए पोस्टर और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। इस कार्रवाई में प्रशासन द्वारा 455 झंडे, 1334 बैनर्स और पोस्टर्स, 465 फ्लेक्स/चीटकायें हुए पोस्टर्स के अलावा अन्य 6 अतिक्रमण हटाए जाने की जानकारी महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त रविन्द्र निकम ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: देश में पहली बार EVM का होगा ‘डायग्नोस्टिक टेस्ट’; चांदिवली चुनाव परिणाम को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
मुंबई कोर्ट का अहम फैसला: गर्भावस्था में बहू को नौकरी छोड़ने की सलाह देना ‘क्रूरता’ नहीं, सास सहित 5 आरोपी बरी
मुंबई: अवैध बांग्लादेशी फेरीवालों पर कार्रवाई के आदेश, BMC को सख्त निर्देश
अजीत हादसा पहुंचा हाईकोर्ट, विमान कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग
इसी मुहिम के तहत अतिक्रमण विभाग द्वारा कुल 308, जोन क्रमांक 1 में 65, जोन क्र. 2 में 129, जोन क्र. 3 में 40, जोन क्र. 4 में 110, जोन 5 में 30, जोन 6 में 180, जोन 7 में 109, जोन 8 में 226, जोन 9 में 430 इस तरह कुल 1 हजार 628 बैनर्स, पोस्टर्स हटाए गए। महानगरपालिका प्रशासन द्वारा सोमवार से शुरु की गई मुहिम के तहत गत दो दिन में 3 हजार 887 बैनर्स और पोस्टर्स हटाए गए।
Following the direction of the bombay high court the amc administration removed several banners and flags that were put up unauthorized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उमरेड में मामूली विवाद बना कत्ल की वजह, कावरापेठ में सनसनी; मिस्त्री की चाकू मारकर हत्या
May 26, 2026 | 09:42 AMPCOD Clinic Launched: गोंदिया में महिलाओं के लिए शुरू हुए PCOD क्लिनिक, हर बुधवार मिलेगी मुफ्त जांच सुविधा
May 26, 2026 | 09:42 AMMumbai BMC Green Dashboard: मुंबई में हर पेड़ का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, BMC शुरू करेगी ग्रीन डैशबोर्ड
May 26, 2026 | 09:30 AMIsrael Attack: लेबनान में इजरायल का भयंकर हमला, हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह
May 26, 2026 | 09:25 AMBade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
May 26, 2026 | 09:22 AMगोरेगांव मृणालताई गोरे फ्लाईओवर में देरी पर BMC सख्त, ठेकेदार पर रोज 1 लाख जुर्माना
May 26, 2026 | 09:18 AMट्विशा शर्मा केस: CBI ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पति समर्थ और सास गिरीबाला के खिलाफ दर्ज किया केस
May 26, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














