Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खुले आम घुम रहे थे बीड सरपंच हत्या से जुड़े जबरन वसूली मामले के 3 आरोपी, वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आई है जिसमें सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में आरोपी वाल्मिक कराड, सुदर्शन घुले और विष्णु चाटे तीनों एक साथ घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 21, 2025 | 09:57 PM

जबरन वसूली मामले के 3 आरोपी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप सामने आई है जिसमें सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में आरोपी वाल्मिक कराड, सुदर्शन घुले और विष्णु चाटे तीनों एक साथ घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कथित वीडियो में एक पुलिस अधिकारी जिसे अब निलंबित कर दिया गया है  वो और तीनों आरोपियों के साथ लोगों के एक समूह में दिखाई दे रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वीडियो कब का है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच देशमुख का कथित तौर पर अपहरण कर उनकी बेरहमी से हत्या से पहले 9 दिसंबर को रिकॉर्ड किया गया था।

देशमुख ने किया था जबरन वसूली का विरोध

बता दें कि देशमुख ने एक पवन ऊर्जा कंपनी से पैसे मांगने वाले कुछ लोगों द्वारा जबरन वसूली का विरोध किया था और कथित तौर पर इस घटना के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड को सरपंच की हत्या से कथित तौर पर जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मकोका के तहत कड़े आरोप

पिछले हफ्ते कराड पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम यानी मकोका के तहत कड़े आरोप लगाए गए थे। चाटे और घुले सरपंच की हत्या के साथ-साथ जबरन वसूली के मामलों में भी आरोपी हैं, जबकि कराड केवल जबरन वसूली के मामले में आरोपी है। महाराष्ट्र पुलिस के एक विशेष जांच दल यानी एसआईटी ने पिछले सप्ताह बीड की एक अदालत को बताया कि सरपंच देशमुख की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उन्हें अवाडा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड से 2 करोड़ रुपये की वसूली की योजना में बाधा के रूप में देखा जा रहा था।

निलंबित पुलिस निरीक्षक राजेश पाटिल भी साथ

वाल्मिक कराड ने पहले अवाडा कंपनी के प्रतिनिधि शिवाजी थोपटे को अपने परली स्थित कार्यालय में बुलाया था और कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये की मांग की थी। एसआईटी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर कंपनी ने भुगतान नहीं किया, तो वे बीड में उसकी पवनचक्की परियोजनाओं को बंद करा देंगे। वीडियो में कराड, चाटे और घुले के अलावा, निलंबित पुलिस निरीक्षक राजेश पाटिल को तीनों के साथ देखा जा सकता है।

महाराष्ट्र की ख़बरों यहां क्लिक करें…

राजेश पाटिल को सह-आरोपी बनाने की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद बीड के आष्टी से भाजपा विधायक सुरेश धस ने कहा कि इससे पता चलता है कि आरोपी जबरन वसूली और हत्या से जुड़े हैं। पुलिस निरीक्षक राजेश पाटिल को मामले में सह-आरोपी बनाने की उन्होंने मांग की। धस ने यह भी आरोप लगाया कि अवाडा कंपनी के एक अधिकारी को न केवल धमकाया गया बल्कि उसे कार में अहिल्यानगर जिले में ले जाया गया, जहां उसकी पिटाई की गई।

एक अलग मामले के बारे में बात करते हुए भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि दूध का कारोबार करने वाले महादेव मुंडे नामक व्यक्ति की 4 महीने पहले हत्या कर दी गई थी। उन्होंने दावा किया कि मामले के आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Extortion case related to murder of beed sarpanch video of three accused walking around has surfaced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2025 | 09:54 PM

Topics:  

  • Walmik Karad

सम्बंधित ख़बरें

1

वाल्मिक कराड ने “मोक्का” से नाम हटाने के लिए किया खंडपीठ का रुख; सरकार को नोटिस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.