छत्रपति संभाजीनगर विनय गौड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)  
औरंगाबाद

छत्रपति संभाजीनगर को 'निर्यात जिला' बनाने की तैयारी, जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने औद्योगिक संगठनों को किया जागरूक

Sambhajinagar Development: छत्रपति संभाजीनगर को 'निर्यात जिला' बनाने के लिए जिलाधिकारी विनय गौड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई। 16-17 जून को होने वाली 'रिवर्स बायर सेलर मीट' की भी समीक्षा की गई।

रूपम सिंह

Chhatrapati Sambhajinagar Collector Vinay Gowda: छत्रपति संभाजीनगर जिले के निर्यात योग्य उत्पादों को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने व छत्रपति संभाजीनगर को 'निर्यात जिला' के रूप में विकसित करने के लिए औद्योगिक संगठनों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, यह आह्वान जिलाधिकारी विनय गौड़ा जीसी ने डीईपीसी की बैठक में किया।

इस मौके पर निर्यातकों को आने वाली समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं, लॉजिस्टिक्स, कौशल विकास व उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगों को निर्यात क्षेत्र की ओर आकर्षित करने के लिए विशेष जागरूकता व मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि 'डिस्ट्रिक्ट ऐज एक्सपोर्ट हब' पहल के तहत जिले के वर्तमान व संभावित निर्यातकों का अद्यतन

डेटाबेस तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण, मार्गदर्शन व सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक उद्योग वैश्विक बाजार से जुड़ सकें। बैठक में 16 व 17 जून 2026 को आयोजित होने वाली 'रिवर्स बायर सेलर मीट' की भी समीक्षा की गई। छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी ने औद्योगिक संगठनों से अपील की कि अधिकाधिक निर्यातक व उद्योग इस कार्यक्रम में भाग लें, जिससे जिले के उत्पादों को नए बाजार व व्यापारिक अवसर प्राप्त हो सकें।

संगठनों की बैठक में इनकी रही उपस्थिति

छत्रपति संभाजीनगर जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक करुणा खरात, विदेश व्यापार अधिकारी अजय कोरला, सीएमआईए के उत्सव माच्छर, निर्यातक ऋषिकेश जाजू, इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के मुकेश समतानी, एमएसएसआईडीसी के निखिल चौधरी, एमएसएमई कार्यालय की सहायक निदेशक सुनीता धयाल, जिला अग्रणी बैंक अधिकारी प्रेषित मोघे, सीएमआईए के मिहिर सौंदलगेकर, राजेंद्र चौधरी, विरेन पाटील, उद्योग क्रान्ति के सुरेश फुलारे तथा मासिआ समेत विभिन्न औद्योगिक संगठनों, निर्यातकों व बैंकिंग क्षेत्र के प्रतिनिधि मौजूद थे।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?