Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अजित पवार पर बरसे मंत्री संजय शिरसाट, कहा-पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो बंद कर दो सामाजिक न्याय विभाग

सामाजिक न्याय मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शनिवार को अजित पवार के नेतृत्व वाले वित्त विभाग पर ‘‘मनमानी'' करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी जानकारी के बिना उनके विभाग के धन का अवैध तरीके से दुरुपयोग किया गया है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: May 03, 2025 | 08:56 PM

अजित पवार पर बरसे मंत्री संजय शिरसाट। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर: महायुती सरकार के मंत्री काम के नाम पर एक-दुसरेसे लडते दिखाई दे रहे है। अब तो इनका गुस्सा सार्वजनिक रुप से सामने भी आ रहा है। महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने शनिवार को अजित पवार के नेतृत्व वाले वित्त विभाग पर ‘‘मनमानी” करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी जानकारी के बिना उनके विभाग के धन का ‘‘अवैध” तरीके से दुरुपयोग किया गया है।

मंत्री शिरसाट ने दो टुक कहा कि सामाजिक न्याय विभाग को आवंटित धन का दूसरे मद में उपयोग करने से बेहतर है कि सरकार को इस विभाग को बंद कर देना चाहिए। शिरसाट का यह आक्रोशित रुख भाजपा नीत महायुति सरकार में एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच तनाव को और बढ़ा सकता है।

सामाजिक न्याय विभाग को दिए गए धन का कथित दुरुपयोग

शिरसाट ने छत्रपति संभाजीनगर में संवाददाताओं से अजित पवार के बारे में अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि उन्होंने मुझे अंधेरे में रखकर पहले बजट के दौरान मेरे विभाग की 7,000 करोड़ रुपये की राशि विवर्तित कर दी। अगर सरकार नहीं चाहती कि सामाजिक न्याय विभाग काम करे या वे पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो उन्हें इस विभाग को बंद कर देना चाहिए। इसे अन्याय कहें या कुछ और। मुझे इसके पीछे का कारण नहीं पता।” शिरसाट सामाजिक न्याय विभाग को दिए गए 413.30 करोड़ रुपये के कथित दुरुपयोग से नाराज हैं।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से करेंगे शिकायत

शिवसेना विधायक ने कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह से धन का दुरुपयोग करना वैध नहीं है। वित्त विभाग की यह मनमानी गलत है। उनकी यह हरकत गलत है। मैं इसका विरोध करता हूं।”

सामाजिक न्याय विभाग न हो तो भी चलेगा

मंत्री शिरसाट ने वित्त विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सहन करने की भी एक सीमा होती है। उन्होंने आक्रोशित होकर कहा कि ‘वह’ एक बार में ही सभी कोष क्यों नहीं खत्म कर देते हैं? छात्रों को छात्रवृत्ति और छात्रावास की क्या जरूरत है? पिछड़े समुदायों को मुख्यधारा में लाने की क्या जरूरत है? सामाजिक न्याय विभाग न हो तो भी चलेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Dont want to spend money then close social justice department said minister sanjay shirsat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2025 | 08:56 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Sanjay Shirsat

सम्बंधित ख़बरें

1

अजित को अकेला नहीं छोड़ेंगे पवार! पुणे में साथ लड़ने की तैयारी, NCP नेताओं ने शाह से की ये गुजारिश

2

82.87 करोड़ निधि , जनवरी 2026 से भूमि अधिग्रहण शुरू होने की संभावना, मराठवाड़ा में उड़ेगा नया अवसर

3

Sambhajinagar को बड़ी राहत! 25 दिसंबर से 200 MLD पानी की टेस्ट सप्लाई, 90% काम पूरा

4

मनपा चुनाव 2026: बदलते राजनीतिक समीकरणों से बढ़ा चुनावी तापमान, भाजपा में बड़े नेताओं की एंट्री

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.