Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर में वालूज उद्योगों के लिए गुंठेवारी नियमितीकरण का सुनहरा मौका, अभय योजना में मिलेगी भारी छूट

Sambhajinagar Development News: सीएमआरडीए आयुक्त जी. श्रीकांत ने वालूज के उद्योगों से गुंठेवारी नियमितीकरण का लाभ उठाने की अपील की; अभय योजना के तहत 31 जुलाई 2026 तक बेटरमेंट चार्ज पर मिलेगी भारी छूट।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 24, 2026 | 10:26 AM

छत्रपति संभाजीनगर आयुक्त जी श्रीकांत (सोर्स - फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar CMRDA Chief G Shrikant: छत्रपति संभाजीनगर वसंभागीय तथा छत्रपति संभाजीनगर महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (सीएमआरडीए) आयुक्त जी। श्रीकांत ने कहा कि वालूज क्षेत्र के उद्योगों केशहर के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाने से आज टोयोटा जैसे उद्योग आ रहे हैं व जिला इलेट्रिक व्हीकल कैपिटल के रूप में पहचाने जाना लगा है।

औद्योगिक क्षेत्र की अनियमितताओं को दूर कर इस क्षेत्र को आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए उद्यमियों को चाहिए कि वे गुंठेवारी नियमितीकरण प्रक्रिया में भाग लें। आश्वस्त किया कि वर्ग-2 जमीन को गलत तरीके से वर्ग-1 में परिवर्तित करने, बगैर अनुमति हस्तांतरण या बिक्री की गई जमीनों के मामलों को भी गुंठेवारी नियमितीकरण प्रक्रिया में शामिल कर तहसीलदार व नायब तहसीलदार से मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे।

वालूज एसोसिएशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर (मासिआ) कार्यालय में गुंठेवारी नियमितीकरण प्रक्रिया को लेकर मार्गदर्शन संगोष्ठी में विचार रख रहे थे। महानगर नियोजनकार हर्षल बाविस्कर, सहआयुक्त अंजलि धानोरकर, उपमुख्य लेखा व वित्त अधिकारी साधना बांगर, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक करुणा खरात उपस्थित थे। जी। श्रीकांत ने कहा कि वालूज एमआईडीसी क्षेत्र में अवैध निर्माणों से बुनियादी सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है। स्थित मराठवाड़ा

सम्बंधित ख़बरें

Akola के पारस बिजली केंद्र में बड़ा हादसा, दो ठेका मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

डायमंड गार्डन से मंडाले तक Mumbai Metro 2B कॉरिडोर बना गेमचेंजर, ट्रैफिक और प्रदूषण से मिलेगी राहत

महंगाई डायन खाए जात है! ईंधन संकट का असर अब रसोई तक, मुंबई में सब्जियां, दूध और ट्रांसपोर्ट हुआ महंगा

Kharif Crop Loan: खरीफ सीजन से पहले गोंदिया में फसल कर्ज वितरण सुस्त, लक्ष्य का सिर्फ 35% भुगतान

सड़क विकास कार्य शीघ्र शुरू करने का वादा

महानगर के नियोजित व सतत विकास के लिए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास योजनाओं में जरूरी संशोधन जारी हैं। छत्रपति संभाजीनगर महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की सीमा में आने वाले नागरिकों को कम दरों पर बेटरमेंट चार्ज जमा कर गुंठेवारी नियमित करने का मौका दिया गया है। जी. श्रीकांत ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने कर महज 31 दिसंबर 2020 से पहले के बगैर अनुमति वाले निर्माण ही नियमित किए जाएंगे।

इसके बाद के निर्माणों को अवैध मान हटाया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से वालूज औद्योगिक क्षेत्र व 36 गांवों के झालर क्षेत्र के लिए नई जलापूर्ति योजना, कचरा प्रबंधन, फायर स्टेशन निर्माण व सड़क विकास कार्य शीघ्र शुरू करने का वादा भी उन्होंने किया।

ये भी पढ़ें :- छत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां

सावधानी बरतना सबसे जरूरी

बैठक में अभय योजना के तहत गुंठेवारी विकास नियमितीकरण के लिए शुल्क रियायत की जानकारी भी दी गई। 1 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक बेटरमेंट चार्ज पर सिर्फ 10 प्रश शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद 1 अगस्त 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक 50 प्रश व 1 नवंबर 2026 से पूर्ण शुल्क लागू होगा विभागीय आयुक्त ने बताया कि,

उद्यमियों की शंकाओं के समाधान व आवेदन स्वीकार करने के लिए मासिआ कार्यालय में प्राधिकरण अधिकारी मार्गदर्शन कर रहे हैं। गुंठेवारी नियमितीकरण
प्रमाण-पत्र व भवन अनुमति के बिना बैंकों को गृह ऋण मंजूर नहीं करने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

Development chhatrapati sambhajinagar cmrda gunthewari regularisation waluj massia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 10:26 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Development Plan
  • Maharashtra News
  • Vilasrao Deshmukh Abhay Yojana

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.