Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation (सोर्स - सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation Corruption: छत्रपति संभाजीनगर नगररचना विभाग में 3 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़े गए शाखा अभियंता को अभियोजन चलाने की अनुमति न देने के बाद मनपा प्रशासन के पदोन्नति देकर उसी विभाग में नियुक्त करने से बखेड़ा खड़ा हो गया है। इस फैसले के विरोध में शिकायतकर्ता अशफाक खान ने महापौर व मनपा आयुक्त को ज्ञापन देकर संबंधित नियुक्ति तत्काल रद्द करने की मांग की है।
मामले से मुख्यमंत्री व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। खान ने हाल ही में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, महापौर व मनपा आयुक्त को सौंप ज्ञापन में कहा कि संबंधित शाखा अभियंता को 29 अप्रैल 2022 को पंचों की मौजूदगी में 3 लाख रुपये की घूस लेते समय भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने रंगेहाथ दबोचा था।
मामले में सातारा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग, रासायनिक विश्लेषण रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के महानिदेशक ने अभियोजन की अनुमति मांगी थी। हालांकि, छत्रपति संभाजीनगर मनपा आयुक्त की ओर से यह अनुमति नहीं दी गई, जांच के बाद सरकार की ओर से 9 फरवरी 2026 को न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया गया है।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर में 2.50 लाख नलों पर लगेंगे मीटर: राज्य सरकार की मंजूरी, नागरिकों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ