छत्रपति संभाजीनगर के पार्षद मुन्शी शेख को कुचलने की कोशिश, स्कॉर्पियो चोरी के प्रयास के दौरान बाल-बाल बचे
Chhatrapati Sambhajinagar News: छत्रपति संभाजीनगर में नगरसेवक मुन्शी शेख पर बदमाशों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। स्कॉर्पियो चोरी के बहाने जानलेवा हमले की आशंका। पुलिस ने जांच शुरू की।
- Written By: गोरक्ष पोफली
सीसीटीवी कैमरे की फोटो (सोर्स: फाईल फोटो)
Chhatrapati Sambhajinagar Crime: शहर के गारखेडा क्षेत्र में बुधवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां नगरसेवक के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी करने आए बदमाशों ने पीछा करने पर नगरसेवक को वाहन से कुचलने का प्रयास किया। इस मामले में पुंडलिक नगर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार बायजीपुरा क्षेत्र के नगरसेवक मुन्शी भिकन शेख, उम्र 42 वर्ष, भगत सिंह नगर, गारखेडा निवासी, बुधवार तड़के करीब 2:10 बजे घर लौटने के बाद हॉल में बैठे हुए थे। उसी दौरान घर में लगे सीसीटीवी स्क्रीन पर उन्हें अपनी स्कॉर्पियो क्रमांक एमएच-20 जीके-8077 के पास संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी।सीसीटीवी में एक अज्ञात युवक उनकी गाड़ी के अंदर घुसता नजर आया। यह देखते ही मुन्शी शेख तुरंत घर से बाहर दौड़े। उनके बाहर आते ही आरोपी गाड़ी से उतरकर पास में खड़ी काले रंग की दूसरी स्कॉर्पियो में बैठ गया, जिसमें पहले से उसके साथी मौजूद थे।
नगरसेवक ने जब आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने स्कॉर्पियो सीधे उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि मुन्शी शेख ने समय रहते किनारे छलांग लगा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई शुरू, पहले दिन 5 हजार लोगों को दी समझाइश
बीड विलास घुले हत्याकांड: 9 घंटे पुलिस स्टेशन के सामने रखा शव, CM फडणवीस ने आधी रात किया फोन, जानें पूरा मामला
नागपुर में जरूरतमंदों को मिलेगा खुद का घर! म्हाडा शुरू कर रहा मेगा हाउसिंग प्रोजेक्ट
Maharashtra Cyber Crime: 2025 से मई 2026 के बीच 10,505 मामले दर्ज, अकेले मुंबई में 1,311 करोड़ की ठगी
किया आरोपियों का पीछा
इसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी से आरोपियों का पीछा किया। आरोपी सुत गिरणी चौक, दरगाह चौक, उस्मानपुरा, देवगिरी कॉलेज, पदमपुरा चौक, बाबा पेट्रोल पंप, कर्णपुरा, नगर नाका और पडेगांव मार्ग होते हुए शरणापुर फाटा पार कर सोलापुर-धुले महामार्ग की दिशा में फरार हो गए।इस घटना के बाद पुंडलिक नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक फौजदार तारव कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Police Raid: संभाजीनगर में स्पा की आड़ में चल रहा था अश्लील कारोबार; पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त
राजनीतिक साजिश की आशंका
नगरसेवक मुन्शी शेख ने आशंका जताई है कि यह घटना केवल वाहन चोरी का प्रयास नहीं, बल्कि उन्हें नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से रची गई साजिश भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि गाड़ी चोरी का बहाना बनाकर उन पर वाहन चढ़ाने की कोशिश बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस से पूरे प्रकरण की गहराई से जांच करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
