Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

औरंगाबाद में गौरव पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस के योगदान की याद दिलाने में कामयाब हुए कांग्रेसी

  • By शफीउल्ला हुसैनी
Updated On: Aug 22, 2022 | 02:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

औरंगाबाद: देश के आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कांग्रेस आलाकमान द्वारा हर जिले में 75 किलोमीटर आजादी की गौरव पदयात्रा निकालने के निर्देश दिए गए थे। आलाकमान के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले (Dr. Kalyan Kale) के नेतृत्व में जिले भर के 70 गांवों (Villages) में करीब 150 किलोमीटर पदयात्रा (Padyatra) निकाली गई। पदयात्रा द्वारा आजादी में कांग्रेस का योगदान तथा वर्तमान में महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता में कांग्रेसी एक छाप छोडऩें में कामयाब हुए। आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस ही देश में सत्ता में रहने पर आम जनता के सपनों को पूरा करने के साथ ही महंगाई कम कर सकती, इसका एहसास कराया गया। यह एहसास आगामी चुनावों में कांग्रेस के लिए फायदेमंद होने के कयास राजनीतिक जानकार लगा रहे हैं। साथ ही जरा याद करो कुर्बानी यह अपील कर आजादी के लड़ाई का महत्व युवा पीढ़ी को समझाया गया।

औरंगाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कल्याण काले ने बताया कि आलाकमान के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव पर आजादी गौरव पदयात्रा द्वारा ब्लॉक और तहसील स्तर पर पहुंचकर नागरिकों से संवाद साधने का नियोजन किया गया था। पदयात्रा की शुरुआत 9 अगस्त को क्रांति दिन पर  जिले के लाडसावंगी में स्थित काशीराम म्हातारबा मसके हुतात्मा स्माकर से हुई थी। इसके तहत फुलंब्री निर्वाचन क्षेत्र  और औरंगाबाद ग्रामीण में करीब 150  किलोमीटर की 70 गांवों में पदयात्रा निकाली गई। 

जनता को किया गया आगाह 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि पदयात्रा की शुरुआत सुबह राष्ट्रगान से हो रही थी। पदयात्रा में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर गांव-गांव पहुंचते थे। पदयात्रा आरंभ होते ही गांव के किसान, मजदूर, पीडितों से मिलकर उन्हें आए दिन देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर जनजागृति करने का सिलसिला जारी था। विशेषकर, पदयात्रा जिस गांव में पहुंची, वहां स्थित महापुरुषों के प्रतिमाओं को पुष्पमाला पहनाकर अभिवादन किया जाता था। साथ ही ग्रामवासियों में आजादी में कांग्रेस का योगदान की यादें ताजा कराने के साथ ही गांव में स्थित स्वतंत्रता सेनानियों का सत्कार के अलावा जिस गांव के जवान देश की सीमा पर तैनात है, उनके माता-पिता का सत्कार किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी मंच के नीचे बैठते थे। तब ग्रामवासियों को जब हमारे देश को आजादी मिली थी, तब देश की हालत क्या थी और आज हालत क्या है इससे अवगत कराया गया।  2014 में केन्द्र में सत्ता परिवर्तन के बाद मोदी सरकार ने देश की बागडौर संभाली, तबसे लेकर आज तक महंगाई ने आसमान छूने से आम आदमी को हो रही परेशानियों से भी अवगत कराया गया। नोटबंदी, गरीबी, जीएसटी के अलावा बढ़ती बेरोजगारी से लोगों के समक्ष आ रही समस्याओं  पर प्रकाश डालते हुए लोगों को अपना देश श्रीलंका न बनने देने को लेकर आगाह किया गया। वहीं, अंग्रेज शासन काल में नमक पर लगाया गया टैक्स कम करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मुठ्ठी भर नमक लेकर निकाली गई दांडी यात्रा की भी यादें ताजा करते हुए उस दांडी यात्रा से अंग्रेज सरकार ने तत्काल नमक पर अधिक से लगाया हुआ टैक्स कम करने से अवगत कराया गया। 

महंगाई कम करने के लिए बनाया गया दबाव 

डॉ. काले ने बताया कि हमने लोगों को मन में यह एहसास कराया कि हम आज आपसे वोट मांगने नहीं आए है, परंतु महंगाई के चलते जो किसान 2014 में खाद की बैग 500 रुपए में खरीदता था, वह आज 1,500 रुपए में खरीद रहा है। एक खाद के बैग पर लगा 1 हजार का टैक्स कम कर किसानों को राहत देने के अलावा महंगाई कम करने को लेकर  हम सरकार पर दबाव बनाने में कामयाब होने का दावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले ने किया। उनके अनुसार इस पदयात्रा के चलते मतदाताओं के चेहरे पर सकारात्मकता दिखाई दी। विशेषकर, पदयात्रा के माध्यम से 200 गांवों से संपर्क करने के अलावा करीब 75 गांवों में पदयात्रा पहुंची। पदयात्रा के दरमियान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.कल्याण काले के अलावा कई पदाधिकारियों ने कई गांवों में रात को रुके।  पदयात्रा के दौरान गांव में मिलनेवाले हर व्यक्ति को कांग्रेस की परंपरा और बीजेपी के व्यवहार से अवगत कराया गया। पदयात्रा के चलते ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी की जड़े मजबूत करने में कामयाब होने का दावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले ने किया। एक सवाल में उन्होंने माना कि 2014 के बाद कांग्रेस नेताओं के भाषण सुनते समय मतदाताओं के चेहरे पर बहुत अधिक बदलाव नहीं दिखते थे, परंतु, गत 8 सालों में देश में सत्तासीन बीजेपी सरकार द्वारा उठाए गए जनविरोधी निर्णयों से जनता ने पदयात्रा को जोरदार प्रतिसाद दिया। 

कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगी पदयात्रा 

इधर, जिले में कांग्रेस का अस्तित्व आए दिन कमजोर होता जा रहा है। इसके बावजूद जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण काले पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए दिन-रात परिश्रम कर रहे है। कांग्रेस द्वारा निकाली गई  आजादी की गौरव पदयात्रा से जिले में कांग्रेस मजबूती प्रदान करेगी। यह विश्वास डॉ. काले ने जताया। 

Congressmen succeeded in reminding the contribution of congress through gaurav padyatra in aurangabad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2022 | 09:56 PM

Topics:  

  • Aurangabad Congress

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.