Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

किसानों के लिए कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, छत्रपति संभाजीनगर में किया चक्का जाम, सांसद कल्याण काले हिरासत में

Congress Protest: छत्रपति संभाजीनगर में किसानों की कर्जमाफी और ऑनलाइन खाद बिक्री के विरोध में कांग्रेस ने महामार्ग ठप किया। सांसद कल्याण काले समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 15, 2026 | 06:52 PM

कांग्रेस सांसद कल्याण काले (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kalyan Kale Chakka Jam Protest: महाराष्ट्र में किसानों की अनदेखी और जटिल नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। सोमवार को छत्रपति संभाजीनगर-जालना राजमार्ग पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार चक्का जाम किया, जिसके चलते हाईवे पर मीलों लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।

5 किलोमीटर तक लगी वाहनों की लंबी कतारें

किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को छत्रपति संभाजीनगर में कांग्रेस ने जोरदार आंदोलन किया। सांसद कल्याण काले के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संभाजीनगर-जालना राजमार्ग पर स्थित केंब्रिज चौक में चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अचानक हुए इस आंदोलन के कारण राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और करीब 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने सांसद कल्याण काले समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने सांसद काले को लिया हिरासत में

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों के मुद्दों को लेकर व्यस्त समय में केंब्रिज चौक पर धरना दिया और सड़क जाम कर दी। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक आंदोलनकारियों ने मुख्य राजमार्ग को अवरुद्ध रखा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और जालना रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सांसद कल्याण काले सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। इसके बाद यातायात को सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 22 जून से; किसानों और कानून-व्यवस्था पर फडणवीस सरकार को घेरेगा विपक्ष

Sagar News: कलेक्ट्रेट घेराव में पानी की बौछार, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का हल्ला बोल

नागपुर भूमि विवाद में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, प्राकृतिक न्याय की अनदेखी पड़ी भारी, सरकार का आदेश निरस्त

व्यापमं घोटाले में नया विवाद: 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, उमंग सिंघार ने सरकार पर उठाए सवाल

दो प्रमुख मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन

काले ने मांग की कि सरकार द्वारा घोषित किसान कर्जमाफी योजना में लगाई गई जटिल और कठोर शर्तों को तुरंत हटाया जाए तथा सभी पात्र किसानों को बिना भेदभाव लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन उर्वरक बिक्री व्यवस्था और उससे जुड़ा ऐप किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। इसलिए इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 22 जून से; किसानों और कानून-व्यवस्था पर फडणवीस सरकार को घेरेगा विपक्ष

महाराष्ट्र सरकार को दी चेतावनी

पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद सांसद कल्याण काले ने महायुति सरकार को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल शुरुआत है। यदि सरकार किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं देती और ऑनलाइन उर्वरक बिक्री का विवादित ऐप बंद नहीं करती, तो कांग्रेस इससे भी बड़ा और अधिक तीव्र आंदोलन छेड़ेगी।

काले ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है, जबकि खेती-किसानी पहले से ही संकट के दौर से गुजर रही है। किसानों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Congress chakka jam farmers protest chhatrapati sambhajinagar mp kalyan kale

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 06:52 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Congress
  • Maharashtra Government

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.