दिल्ली में आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौटे कॉकरोचों के सरगना अभिजीत दिपके; मां ने आरती उतारकर किया स्वागत
Abhijit Dipke Cockroach Janta Party: जंतर-मंतर पर आंदोलन के बाद छत्रपति संभाजीनगर लौटे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके। मां ने आरती उतारकर और तिलक लगाकर किया भावुक स्वागत।
- Written By: गोरक्ष पोफली
अभिजीत दिपके का घर पर स्वागत (सोर्स: सोशल मीडिया)
Cockroach Janta Party Chief Abhijit Dipke Returns Home: देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन और आंदोलन में भाग लेने के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी के चर्चित प्रमुख अभिजीत दिपके वापस अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर लौट आए हैं। उनके आगमन पर उनके परिवार और विशेष रूप से उनकी मां ने एक भावुक और पारंपरिक स्वागत किया।
अभिजीत दिपके की घर वापसी पर पारंपरिक स्वागत
अभिजीत दिपके जैसे ही अपने निवास स्थान पर पहुँचे, वहाँ का माहौल उत्साह और गौरव से भरा हुआ था। लंबे समय तक दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन करने के बाद घर लौटने पर उनकी मां ने हिंदू परंपरा के अनुसार आरती उतारी और तिलक लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। यह दृश्य न केवल एक मां और बेटे के भावनात्मक जुड़ाव को दर्शाता है, बल्कि यह उस संघर्ष को भी मान्यता देता है जो दिपके दिल्ली में कर रहे थे।
दिल्ली आंदोलन और कॉकरोच जनता पार्टी
कॉकरोच जनता पार्टी अपने अनोखे नाम और सामाजिक-राजनीतिक सक्रियता के लिए फलहाल बहुत ट्रेंड में है। अभिजीत दिपके इस संगठन के माध्यम से आम जनता के मुद्दों को उठा रहे हैं। दिल्ली में उनके हालिया आंदोलन को स्थानीय राजनीति और प्रशासन के प्रति एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
महाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
दिल्ली में CJP तो जबलपुर में ‘लाल हिट पार्टी’, कॉकरोचों के खिलाफ किया प्रदर्शन; आंदोलन की शैली पर उठाए सवाल
संभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
यह भी पढ़ें: पुणे रेव पार्टी पर क्राइम ब्रांच का छापा; तीन नाबालिग समेत 156 रईसजादे हिरासत में, जानें कैसे हुआ भंडाफोड़?
क्या होगी आगे की रणनीति
छत्रपति संभाजीनगर वापसी के बाद, दिपके के समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह माना जा रहा है कि दिल्ली के इस अनुभव के बाद वे अपने संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे और आने वाले समय में स्थानीय मुद्दों पर अपनी सक्रियता बढ़ाएंगे। फिलहाल, दिपके कुछ समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे, जिसके बाद वे अपनी अगली राजनीतिक और सामाजिक कार्ययोजना की घोषणा कर सकते हैं।
