Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में CJP तो जबलपुर में ‘लाल हिट पार्टी’, कॉकरोचों के खिलाफ किया प्रदर्शन; आंदोलन की शैली पर उठाए सवाल

Lal Hit Janata Party Protest: जबलपुर के मालवीय चौक पर अनोखा विरोध, 'लाल हिट जनता पार्टी' ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ खोला मोर्चा, छात्र मुद्दों के समर्थन के साथ आंदोलन के तरीके पर उठाए सवाल।

  • Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 24, 2026 | 10:42 PM

लाल हिट जनता पार्टी जबलपुर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Lal Hit Janata Party Jabalpur: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को एक अलग तरह का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। मालवीय चौक पर खुद को ‘लाल हिट जनता पार्टी’ बताने वाले एक समूह ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने अपने सीने पर पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज कराया और कहा कि वह छात्रों के हित, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक जैसे मुद्दों का समर्थन करते हैं लेकिन आंदोलन के तौर-तरीकों और कथित बयानों से सहमत नहीं हैं। पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

छात्रों की मांगों का समर्थन, लेकिन आंदोलन के तरीके पर आपत्ति

प्रदर्शन के दौरान लाल हिट जनता पार्टी के सदस्यों ने कहा कि लोकतंत्र में हर संगठन को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध करने का अधिकार है। उनका कहना था कि छात्रों के भविष्य, परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक जैसे मुद्दे बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन पर आवाज उठाना जरूरी है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि सीजेपी के आंदोलन के दौरान धार्मिक प्रतीकों, राम मंदिर और साधु-संतों को लेकर कथित विवादित टिप्पणियां की जा रही हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्र हितों के मुद्दों को धार्मिक विवादों से जोड़ना उचित नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

महाकाल मंदिर की सरकारी जमीन के कथित निजी हस्तांतरण पर हाईकोर्ट सख्त; राज्य शासन व कलेक्टर को नोटिस जारी

उज्जैन: महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO

दतिया उपचुनाव: चुनावी रण में उतरे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह; कही बड़ी बात

अभय श्रीवास्तव बोले- धार्मिक आस्थाओं पर टिप्पणी स्वीकार नहीं

लाल हिट जनता पार्टी से जुड़े अभय श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कॉकरोच जनता पार्टी मालवीय चौक पर प्रदर्शन करने वाली है। इसी के विरोध में उनके संगठन ने भी उसी स्थान पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की लड़ाई का समर्थन किया जा सकता है, लेकिन यदि आंदोलन के दौरान धार्मिक आस्थाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं, तो उसका विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अभय श्रीवास्तव के कुछ बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महाकाल मंदिर की सरकारी जमीन के कथित निजी हस्तांतरण पर हाईकोर्ट सख्त; राज्य शासन व कलेक्टर को नोटिस जारी

स्थानीय राजनीति में बढ़ी हलचल, पुलिस रही सतर्क

देशभर में नीट पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली को लेकर चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच जबलपुर की यह घटना स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। एक ओर सीजेपी छात्रों से जुड़े मुद्दों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सक्रिय है, वहीं दूसरी ओर लाल हिट जनता पार्टी ने आंदोलन की शैली और कथित बयानों पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच वैचारिक टकराव ने शहर की राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। हालांकि पुलिस की मौजूदगी के चलते प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

Jabalpur lal hit janata party cockroach protest political debate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 10:42 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Jabalpur News
  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.