Vote Chori के आरोपों पर फडणवीस का पलटवार, विपक्ष पर साधा निशाना
Sambhajinagar: CM फडणवीस ने कांग्रेस पर बिना सबूत वोट चोरी के आरोप लगाने का आरोप लगाया और कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा नंबर वन होगी। उन्होंने विपक्ष को जमीनी मुद्दों से दूर बताया।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
CM Devendra Fadnavis On Vote Chori: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव आयोग या अदालतों में बिना कोई सबूत पेश किए, वोट चोरी और चुनावी अनियमितताओं के आरोप लगा रहे हैं जो उनके चुनाव में हार की वजह बन रहे हैं।
फडणवीस बिहार चुनावों में विपक्षी पार्टी की करारी हार के बाद यह टिप्पणी की है। छत्रपति संभाजीनगर जिले के चिखलठाना में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक किस्मत बदलने के लिए लोगों से फिर से जुड़ना होगा और जनता से जुड़े मुद्दों को ईमानदारी से उठाना होगा।
स्थानीय चुनाव में भाजपा होगी नंबर वन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि छत्रपति संभाजीनगर में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा नंबर वन पार्टी होगी। उन्होंने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय चुनाव नगर निगम, नगर पालिका और जिला परिषद के लिए हैं। हम यहां बड़ी जीत हासिल करना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal जिले में महावितरण के अधीक्षक अभियंता प्रवीण दरोली का तबादला, बढ़ती शिकायतों के बाद कार्रवाई
पेट्रोल-डीजल खरीद में 20% उछाल, महाराष्ट्र सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की
प्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, मोदी की इटली यात्रा और सैन्य स्टील शिपमेंट पर उठाए सवाल
Fuel Shortage Affects Water Supply: डीजल संकट से प्रभावित हुई संभाजीनगर की टैंकर सेवा, जलापूर्ति में बढ़ी देरी
उन्होंने कहा कि जहां भी संभव हो, हम एक महागठबंधन बनाना चाहते हैं। जहां यह संभव नहीं है, हम ऐसा नहीं कर पाएंगे लेकिन एक बात याद रखें कि जहां भी हमने महागठबंधन नहीं बनाया है, वहां हमारे खिलाफ लड़ने वाली पार्टियां हमारी दोस्त हैं।
वे हमारे दुश्मन नहीं हैं। वे हमारे विरोधी नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि हमें अपनी लड़ाई लड़नी चाहिए। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि जो भी स्थानीय निकाय चुनाव जीतें वह महागठबंधन से हो।
ये भी पढ़ें :- Mumbai में 11 लाख झोपड़ियों के पुनर्वसन का रास्ता साफ, विपक्ष ने जताया आक्रोश
जमीनी हकीकत नहीं समझ रही है कांग्रेस
उन्होंने कहा कि जब तक कांग्रेस समेत विपक्षी दल जमीनी हकीकत को नहीं समझेंगे। जब तक वे जनता के सवालों को नहीं उठाएंगे, तब तक उनका यही हस्र होगा। वे ईवीएम के मुद्दे से खुद को संतुष्ट कर सकते हैं। वे लगातार वीट चोरी का मुद्दा उठाते हैं।
जब अदालत सबूत देने को कहती है तो से कोई सबूत नहीं देते। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हवा में गोली चला रहे हैं उन्होंने जमीन नहीं देखी है। फडणवीस ने भविष्यवाणी की कि महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय के चुनावों में भी उनका यही हाल होगा।
