प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhajinagar Zilla Parishad Election News: छत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद के अध्यक्ष पद के चयन को आखिरकार मुहूर्त मिल गया है। आगामी 18 मार्च को नए अध्यक्ष का चयन करने की घोषणा जिलाधिकारी कार्यालय ने अधिकृत रूप से की। दोपहर में 2 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के जिला योजना समिति के सभागार में विशेष सर्वसाधारण सभा होगी जिसमें जिप के सभी सदस्य मतदान से नए अध्यक्ष का चयन करेंगे। चयन प्रक्रिया के लिए जिलाधिकारी दिलीप स्वामी ने बतौर पीठासीन अधिकारी अपर जिलाधिकारी संभाजी अड़कुने की नियुक्ति की है।
18 मार्च की दोपहर अध्यक्ष पद की चयन सभा में प्रत्यक्ष मतदान के बाद तय होगा कि छत्रपति संभाजीनगर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास की कमान कौन संभालता है, अध्यक्ष पद के लिए सभा के दो घंटे पहले नामांकन-पत्र स्वीकारे जाएंगे। सभा के लिए कुल सदस्यों में से 1/3 गणपूर्ति होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें:- छत्रपति संभाजीनगर: रिश्वत मामले में पकड़े गए अभियंता को पदोन्नति, मनपा पर उठे सवाल