पूर्व सैनिक की पत्नी के साथ हुआ धोखाधड़ी, पेंशन का झांसा देकर ठगे 20 लाख
Chhatrapati Sambhaji Nagar के वसमत शहर में एक युवक ने पूर्व सैनिक की पत्नी को पेंशन शुरू होने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली है। जिसको लेकर महिला ने वसमत शहर में एफआईआर दर्ज की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
छत्रपति संभाजी नगर न्यूज (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chhatrapati Sambhaji Nagar News: तहसील के जवला खंदारबन में पूर्व सैनिक की पत्नी को पेंशन शुरू करने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से 20.43 लाख रुपए अपने खाते में स्थानांतरित करने वाले छत्रपति संभाजीनगर के एक युवक के खिलाफ वसमत शहर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने आरोपी युवक की खोज के लिए विशेष टीम रवाना की है। पुलिस के अनुसार, जवला खंदारबन निवासी शांताबाई कुटे के पति कुंडलिक कुटे सेना में सेवा दे चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें पेंशन और अन्य लाभ राशि मिलती रही। 2018 में उनके निधन के बाद उनकी पेंशन शांताबाई के वसमत स्थित भारतीय स्टेट बैंक के खाते में जमा होती है। पेंशन की बकाया राशि पाने के लिए शांताबाई ने लगातार प्रयास किए।
इस बीच, उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें नीलेश गांगे (मुकुंदवाड़ी, जिला छत्रपति संभाजीनगर) से मिलवाया। नीलेश ने शांताबाई को भरोसा दिलाया कि वह उनके पति की सैनिक पेंशन शुरू करवा देगा। यही नहीं, इसके लिए बाकायदा कागजात तैयार करने लगे। शांताबाई का विश्वास जीतने के बाद नीलेश ने उनके कुछ कागजात पर अंगूठे के निशान लिया। तत्पश्चात उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक, वसमत शाखा से जमा पुरानी व चालू पेंशन 20.43 लाख लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर राशन घोटाला: गजानन एग्रो सेल्स कॉर्पोरेशन तक पहुंची जांच, मेन आरोपी समेत 5 फरार, 15.75 लाख की जब्ती
छात्रों के भविष्य का राजनीतिकरण न हो… शिवसेना नेता संजय शिरसाट का राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला
NEET UG 2026 Result: मुंबई हाईकोर्ट ने NTA से मांगी मूल OMR शीट, एक सप्ताह में कोर्ट में हाजिर करने के निर्देश
FDA Action: छत्रपति संभाजीनगर की मशहूर उत्तम उपहार गृह का लाइसेंस निलंबित, बार-बार इस्तेमाल किए जा रहे तेल
ये भी पढ़ें :- Unicharm कंपनी और 6 अधिकारियों पर दर्ज हुआ केस, सुपर स्टॉकिस्ट ने लगायी 22 लाख की चपत
जांच करने पर हुआ मामले का खुलासा
कुछ समय बाद जब शांताबाई को संदेह होने पर उन्होंने बैंक जाकर जांच की। जांच में पता चला कि नीलेश ने उनकी राशि अपने खाते में स्थानांतरित कर ली थी। ठगी का पता चलने के बाद उन्होंने तत्काल वसमत पुलिस में केस दर्ज कराया। संगीन प्रकरण की जांच पुलिस निरीक्षक सुधीर वाध, उपनिरीक्षक शिवाजी बोंडले व जमादार शेख समी कर रहे हैं।
