गुढीपाड़वा और ईद से पहले पानी संकट, जलवाहिनी फूटने से 25 घंटे पानी बंद; मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू
Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Issue: संभाजीनगर में रेलवे स्टेशन-जुबिली पार्क मार्ग पर मुख्य जलवाहिनी फूटने से करीब 25 घंटे जलापूर्ति बाधित रही। मनपा ने नई पाइप लगाकर तड़के आपूर्ति बहाल कर दी।
- Written By: अंकिता पटेल
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Water Pipeline Repair ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Water Pipeline Repair: छत्रपति संभाजीनगर शहर में रेलवे स्टेशन से जुबिली पार्क मार्ग पर मुख्य जलवाहिनी फूटने के कारण करीब 25 घंटे तक जलापूर्ति बाधित रही। महानगरपालिका की टीम ने युद्धस्तर पर काम करते हुए तड़के साढ़े तीन बजे जलापूर्ति फिर से शुरू कर दी।
गुढीपाड़वा और रमजान ईद के मद्देनजर शहर की महत्वपूर्ण जलवाहिनी में लीकेज होने से पानी की आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा। गुरुवार तड़के दो बजे रेलवे स्टेशन गेट के सामने स्थित वाल्व बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया गया।
मनपा के अभियंता और कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खदाई! शुरू की जांच के दौरान जलवाहिनी का पाइप नीचे से टूटा हुआ पाया गया। इसके बाद पुराने पाइप को हटाकर लगभग 5.5 मीटर लंबा नया पाइप लगाया गया, यह काम लगातार जारी रखते हुए शुक्रवार तड़के तीन बजे तक पूरा कर लिया गया। इसके बाद वाल्व शुरू करते ही जुबिली पार्क जलकुंभ की और जलापूर्ति बहाल हो गई। कुछ ही समय में आसपास के क्षेत्रों में भी पानी पहुंचने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के दो किसानों को राज्य स्तरीय सम्मान, कृषिभूषण व खेतीनिष्ठ पुरस्कार की घोषणा
Nagpur Crime Branch Action: अमरावती रोड पर पकड़ा गया संदिग्ध ट्रक; बोरियों में छिपा 35.5 किलो गांजा बरामद
ईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
भंडारा के साकोली थानेदार के खिलाफ विधायक विनोद अग्रवाल की शिकायत, एसपी से की जांच की मांग
प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति का निर्णय
इस कार्य में मनपा के उप अभियंता किरण धांडे, सहायक अभियंता और कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। इस खराबी के कारण बुड्डी लाइन, जूना बाजार, आसेफिया कॉलोनी, जयभीमनगर और घाटी क्षेत्र में जलापूर्ति पूरी तरह ठप हो गई थी।
यह भी पढ़ें:-21 मार्च का इतिहास : आपातकाल का अंत और फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरुआत, जानें क्यों खास है यह दिन
साथ ही शहर के निर्धारित जल वितरण कार्यक्रम में एक दिन का बदलाव करना पड़ा, रमजान ईद को ध्यान में रखते हुए शनिवार को कुछ क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर जलापूर्ति करने का निर्णय लिया गया है।
जलापूर्ति पर प्रभाव
जलवाहिनी फटने से शहर के कई इलाकों में एक दिन तक पानी नहीं पहुंच सका। महानगरपालिका को निर्धारित समय-सारिणी आगे बढ़ानी पड़ी। त्योहारों को देखते हुए नागरिकों की असुविधा कम करने के लिए मरम्मत कार्य तेजी से पूरा किया गया। अब जलापूर्ति सामान्य हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में समय-सारणी पूरी तरह नियमित होने की जानकारी प्रशासन ने दी है
