21 मार्च का इतिहास : आपातकाल का अंत और फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरुआत, जानें क्यों खास है यह दिन

Emergency End 1977: 21 मार्च भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। 1977 में इसी दिन इंदिरा गांधी ने आपातकाल समाप्त करने की घोषणा की थी, जबकि इसी तारीख को फिल्मफेयर पुरस्कारों की शुरुआत भी हुई थी।
History of March 21: The End of the Emergency and the Dawn of the Filmfare Awards—Find Out Why This Day Is Special.
21 March History India Emergency ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

21 March History India Emergency: इतिहास में 21 मार्च की तारीख एक बड़ी घटना की गवाह है। दरअसल 1977 में इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में लागू आपातकाल को हटाने का एलान किया था।

वर्ष 1975 में 25 जून की आधी रात को आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत देश में आपातकाल की घोषणा की थी।

इसे आजाद भारत का सबसे विवादास्पद दौर भी माना जाता है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने तो इसे भारतीय इतिहास की सबसे 'काली अवधि' की संज्ञा दी थी।

अन्य घटनाओं की बात करें, तो हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित फिल्मफेयर पुरस्कार की शुरूआत भी 21 मार्च के दिन ही हुई थी। पहले पुरस्कार वितरण समारोह में सिर्फ पांच श्रेणी के पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें फिल्म 'दो बीघा जमीन' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता।

देश-दुनिया के इतिहास में 21 मार्च की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1413: हेनरी पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

1791: ब्रिटिश सेना ने बेंगलुरू को टीपू सुल्तान से छीन लिया।

1836: कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम 'नेशनल लाइब्रेरी' है।

1857: जापान की राजधानी तोक्यो में आए विनाशकारी भूकंप में लगभग एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई।

1858: लखनऊ में अंग्रेजों के खिलाफ बगावत की मशाल जलाने वाले सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।

1916 : शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म।

1954 : पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन।

1977 : जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल को समाप्त किया गया।

1978: अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्‍म।

2006 : ट्विटर (अब एक्स) के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने पहला सार्वजनिक ट्वीट भेजा, जिसमें उन्होंने लिखा, ''जस्ट सेटिंग अप माई ट्विटर।''

2020 : कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 283 पर पहुंची।

2023: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा कीव पहुंचे।

2024: निर्वाचन आयोग ने चुनावी बॉण्ड के नये आंकड़े सार्वजनिक किए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com