Solar Panel Scam (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में सोलर पैनल लगाने के नाम पर ₹1.45 लाख की ठगी, आरोपी पर मामला दर्ज

Solar Installation Scam: अमरावती के नांदगांव खंडेश्वर क्षेत्र में सोलर पैनल और इन्वर्टर सिस्टम लगाने के नाम पर एक व्यक्ति से ₹1.45 लाख की कथित ठगी का मामला सामने आया है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati Solar Panel Fraud: नांदगांव खंडेश्वर थाना क्षेत्र में सोलर पैनल और इन्वर्टर सिस्टम लगाने के नाम पर एक नागरिक से 1 लाख 45 हजार रुपए की ऑनलाइन व नकद धोखाधड़ी का मामला सामने आया। आरोपी ने पीड़ित से पैसे ऐंठने के बाद काम पूरा करने में आनाकानी की और आर्थिक रूप से चूना लगाया। राहुल वासुदेव घोलप 40, नांदगांव खंडेश्वर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभिजीत सुरेंद्र धर्माले जिजाऊ नगर, कठोरा रोड, अमरावती के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता राहुल घोलप ने अपने घर पर 3 किलोवॉट की सोलर प्लेट, 5 किलोवॉट का स्ट्रक्चर और 5 किलोवॉट का इन्वर्टर लगवाने के लिए विसाला इन्फ्राकॉन प्रा. लि. जिजाऊ नगर, कठोरा रोड, अमरावती कंपनी के एजेंट मनोज बोधले पापडसे संपर्क किया था। एजेंट ने बताया था कि इस पूरे काम में कुल 1 लाख 90 हजार रुपए का खर्च आएगा।

नांदगांव खंडेश्वर में सोलर पैनल ठगी

भरोसा करके राहुल ने शुरुआत में 20 हजार रुपए नकद दिए, जिसके बाद उनके घर पर 5 किलोवॉट का स्ट्रक्चर खड़ा किया। स्ट्रक्चर खड़े होने के बाद राहुल ने 1 लाख 25 हजार रुपए की शेष राशि बैंक के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपी अभिजीत धर्माले ने राहुल को फोन किया। उसने खुद को विसाला इन्फ्राकॉन प्रा. लि. कंपनी का मालिक बताया और कहा कि एजेंट मनोज बोधले अब उसके साथ काम नहीं करता है।

पीड़ित से ₹1.45 लाख ऐंठने का आरोप

आरोपी ने पीड़ित को आश्वासन दिया कि उसका बचा हुआ काम वह खुद पूरा करके देगा। हालांकि इसके बाद आरोपी ने बाकी का काम पूरा करने में लगातार आनाकानी की और पैसे हड़पकर पीड़ित के साथ आर्थिक धोखाधड़ी की।

ठगी का अहसास होने पर राहुल ने मामले की शिकायत नांदगांव खंडेश्वर थाने में की। पुलिस ने अभिजीत धर्माले के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां